logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिवाली पर मिठाई-पकवान खाते समय बरतें सावधानी, सेहत पर पड़ सकता है असर

दिवाली के दिन हम तरह-तरह की मिठाइयां और पकवान खाते हैं। अधिक खाने की वजह से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें।

Diwali Health tips

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Chatgpt

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिवाली के दिन घर पर तरह-तरह की मिठाइयां, नमकीन, पकौड़े और स्वादिष्ट पकवान बनते हैं। ये चीजें लोग घर में आने वाले मेहमानों के लिए बनाते हैं। इस वजह से लोग एक साथ जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं। इसके अलावा दिवाली पर मेहमानों के घर आना-जाना भी लगा रहता है, वहां पर भी मिठाइयां खा लेते हैं। जब जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं तो इसे ओवरईटिंग कहा जाता है।

 

त्योहार के समय में आपकी छोटी सी लापरवाही तबीयत बिगाड़ सकती है। अधिक खाने की वजह से पेट फूलना, गैस, एसिडिटी और पेट में भारीपन की समस्याएं हो सकती हैं। एक बार में जरूरत से ज्यादा खाने से कैलोरी बढ़ती है जिसकी वजह से वजन बढ़ता है। इन परेशानियों के बचने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें।

 

यह भी पढ़ें: Air Pollution: हार्ट से लेकर फेफड़ों तक के मरीज, कैसे रखें सेहत का ध्यान?

मिठाई-पकवान खाते समय बरतें सावधानी

खाना छोटी प्लेट में लें

 

हमेशा खाने को छोटी प्लेट में परोसें। इससे आप एक साथ बहुत सारा खाना नहीं आएंगे। अगर आपको दोबारा भूख लेंगे तो आप फिर से प्लेट में खाना लें सकते हैं। खाने की प्लेट में सब्जियां, दाल और पौष्टिक चीजों को चुनाव करें।

 

खाली पेट न निकलें

 

दिवाली पार्टी के लिए खाली पेट न निकलें। आप घर से सालाद या हल्का पौष्टिक आहार खाकर निकलें। इससे आप एक साथ बाहर का जंक फूड नहीं खाएंगे। खाली पेट बाहर की तली भूनी चीजें खाने अपच, पेट दर्द और दस्त की समस्याएं भी हो सकती हैं।

 

मिठाई खाने में बरतें सावधानी

 

दिवाली के समय में मिठाइयां खाने से बचना न मुमकिन है। आप काजू कतली, गुलाब जामुन, लड्डू जैसी मिठाइयों को सीमित मात्रा में खाएं। अगर आप ज्यादा मात्रा में मिठाई खाते हैं तो शरीर में शुगर का लेवल एकदम से बढ़ता है। आप इस तरह की गलती न करें। डायबिटीज के मरीज घर की बनी मिठाइयां सीमित मात्रा में खा सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: पेसमेकर, स्टेंट और बाईपास सर्जरी वाले लोग कैसे रखें दिवाली पर सेहत का ख्याल?

 

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

 

दिवाली पार्टी की एक्साइटमेंट के बीच में लोग पानी पीना भूल जाते हैं। पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। आप एक साथ बहुत सारा पानी न पिएं। हमेशा कुछ घंटों के गैप पर पानी पीने की आदत डालें।

 

हेल्दी स्नैक्स चुनें

 

दिवाली पर समोसा, कचौड़ी खाने की बजाया हेल्दी स्नैक्स चुनें। इस लिस्ट में भूने हुए मखाना, बादाम, काजू को शामिल करें। ये चीजें में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर के लिए भी पौष्टिक है। इन चीजों को खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

Related Topic:#Diwali

और पढ़ें