logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हार्ट से लेकर फेफड़ों तक के मरीज, दिवाली पर कैसे रखें अपनी सेहत का ध्यान?

वायु प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर हार्ट और फेफड़ों के मरीजों पर पड़ता है। खासतौर से दिवाली के मौके पर इन लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।

patient image on diwali made by gemini

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo credit: Gemini Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आज धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन घरों में तरह तरह के पकवान बनते हैं, लोग पटाखे जलाते हैं। पटाखे जलाने की वजह से दिल्ली-एनसीआर में वायु की गुणवत्ता खराब हो जाती है जिसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। पटाखों से निकलने वाले धुएं में PM 2.5 और PM10 जैसे सूक्ष्म कण शरीर के लिए हानिकारक होता है। इन जहरीले कणों का असर फेफड़ों और हृदय पर पड़ सकता है। 

 

हृदय और फेफड़े की समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इस बारे में हमने दिल्ली, इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के रेस्पिरेट्री मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर निखिल मोदी से बात की।

 

यह भी पढ़ें: पेसमेकर, स्टेंट और बाईपास सर्जरी वाले लोग कैसे रखें दिवाली पर सेहत का ख्याल?

फफेड़ों के मरीज कैसे रखें अपना ख्याल?

दिवाली के पटाखों में कई प्रकार की हानिकारक गैसे होती हैं जिसमें कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, अनबर्न कार्बन, पार्टिकुलेट मैटर होता है। ये जो धुआं है, आपकी सांसों में पहुंचता है। इस वजह से खांसी आना, गले में खिचखिच, छींकना, सांस लेने में तकलीफ होना, गले में दर्द की समस्या होती है। पटाखों के कारण ये परेशानियां एकदम से बढ़ सकती है। इसका असर आपकी सेहत पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।- सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर निखिल मोदी

इन बातों का रखें ध्यान

  • जिन लोगों को सांस लेने में दिक्कत हैं उन्हें दवाइयां लेना बिल्कुल नहीं भूलना है।
  • ये लोग घर से बाहर न निकलें।
  • अगर घर से बाहर निकलना भी है तो N-95 मास्क लगाना चाहिए। ये मास्क 90% तक हानिकारक गैस को फिल्टर करने का काम करता है।
  • अपनी डाइट में पानी की अच्छी मात्रा रखें ताकि म्यूकस (ब्लगम) मोटा होकर न फंसे।

दिवाली के पटाखों से दिल पर क्या असर पड़ता है?

डॉक्टर निखिल ने बताया कि ये सीधे तौर पर हार्ट को नुकसान नहीं पहुंचता है लेकिन पटाखों और वायु प्रदूषण के सूक्ष्म कण सांस लेने के दौरान फेफड़ों में पहुंचते हैं और फिर ये हानिकारक कण ब्लड स्ट्रीम में पहुंच जाता है। हृदय के मरीजों में एकदम से प्रभाव नहीं दिखता है लेकिन भविष्य में इसका बहुत नुकसान हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें: हफ्तों बाद तक दिवाली की मिठाई खाना कितना खतरनाक, डाइटिशियन से जानिए

 

डॉक्टर निखिल ने आगे कहा कि तेज धमाके वाले पटाखों से दूर बनाकर रखें क्योंकि इससे ध्वनि प्रदूषण होता है। तेज आवाज वाले पटाखे की आवाज सुनने के बाद शरीर को तनाव महसूस होता है और प्रदूषण के कारण आपके फेफड़ों पर असर पड़ता है जिसके कारण दिल की धड़कने बढ़ सकती हैं। इसके अलावा तनाव होने से भी हार्ट पर प्रेशर बढ़ता है जिसके कारण स्थिति गंभीर हो सकती है।

 

मिठाइयों से बनाएं दूरी

दिवाली पर मिठाइयों और तली भूनी चीजों को खाने से परहेज करें। इन चीजों को खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है जो आपके हार्ट के लिए अच्छा नहीं है। आप अपनी डाइट में फल, सब्जियां, नारियल पानी को शामिल करें। इसके अलावा एंटी ऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर चीजें खाएं।

Related Topic:#Diwali

और पढ़ें