logo

ट्रेंडिंग:

गर्म पानी पीने से ठीक हो जाती है कब्ज? डॉक्टर ने बताई असली बात

हम अक्सर अपने घरों में सुनते हैं कि गर्म पानी से पेट साफ होता है, कब्ज की समस्या दूर होती है। क्या ऐसा हमेशा होता है, चुनौतियां क्या हैं, आइए समझते हैं।

Constipation

सांकेतिक तस्वीर। Photo Credit: Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

भारत में कब्ज की समस्या बेहद आम है। लोग खाना खूब खाते हैं, फिर भी पेट साफ नहीं होता। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उन्हें पेट साफ करने के लिए 'लैक्सेटिव' सिरप या दवाइयां लेनी पड़ती हैं। आयुर्वेद पर भरोसा करने वाले लोग चूरन भी खाते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि अगर गर्म पानी का सुबह-सुबह सेवन किया जाए तो पेट बेहतर साफ होता है। पेट साफ करने के घरेलू नुस्खों में भी यह कहा जाता है कि गर्म पानी पो लो, पेट साफ हो जाएगा।

कभी सोचा है कि गर्म पानी पीने से पेट साफ होने का क्या कनेक्शन है। कई लोग मानते हैं कि कब्ज दूर करने के लिए 3 दिन तक सिर्फ गर्म पानी पीना चाहिए। मैरीलैंड के डॉक्टर कुणाल सूद आम राय से सहमत नहीं हैं। वह मेडिसिन और एनेस्थीसिया के स्पेशलिस्ट हैं। उनका कहना है कि गर्म पानी पीने से ही पेट साफ हो जाए, ऐसा होना जरूरी नहीं है। 

यह भी पढ़ें- IVF से जुड़े इन मिथ्स को सच मानते हैं लोग, डॉक्टर ने बताई सच्चाई

डॉक्टर कुणाल सूद, MD:-
गर्म पानी कोई जादुई दवा या लैक्सेटिव सिरप या पेट साफ करने वाली गोली नहीं है। यह एक घरेलू नुस्खा जैसा है, लेकिन इसके पीछे असली वैज्ञानिक कारण हैं, जो पेट की सेहत को बेहतर बनाते हैं।

क्यों पेट साफ करता है गर्म पानी?

डॉक्टर कुणाल सूद ने कहा कि गर्म पानी गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स को उत्तेजित (Stimulate) करता है। यह ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें खाना खाने के बाद पेट से दिमाग संकेत भेजता है, आंतों को सक्रिय करता है और आंत में हलचल शुरू होती है। यह ठीक वैसे ही है, जैसे कुछ लोगों को नाश्ते के बाद प्रेशर आता है, उन्हें पॉटी करने का मन करता है। गर्म पानी इस रिफ्लेक्स को हल्के से जगाता है, जिससे आंतें सक्रिय हो जाती हैं और मल बाहर निकलने में आसानी होती है।

यह भी पढ़ें- एक चम्मच चीनी की बजाय डाइट में शामिल करें ये चीजें, शुगर होगा कम

आंतें अपना काम बेहतर कर पाती हैं

डॉक्टर कुणाल सूद बताते हैं कि गर्म पानी पीने से पेट और आंतों की मसल्स रिलैक्स हो जाती हैं। इससे मल आसानी से आगे बढ़ता है। गर्म पानी को लोग धीरे-धीरे पीते हैं, जिससे शरीर में ज्यादा पानी जाता है और हाइड्रेशन बेहतर होता है। कब्ज दूर करने के लिए हाइड्रेशन ही जरूरी है।

 
आंतों के काम करने की गति पर इसका असर पड़ता है। विज्ञान की भाषा में इसे मोटिलिटी कहते हैं। कई रिसर्च में यह सामने आया है कि पानी का तापमान पेट की गति पर असर डालता है। गर्म या बॉडी टेम्परेचर वाला पानी सर्जरी के बाद आंतों को जल्दी सामान्य करता है, जबकि ठंडा पानी पेट की गति धीमी कर देता है।

यह भी पढ़ें- कौन से विटामिन की कमी के कारण मेंटल हेल्थ पर पड़ता है असर? डॉक्टर से समझें

डॉक्टर कुणाल सूद:-
अच्छी हाइड्रेशन से मल ज्यादा बार आता है और नरम रहता है। गर्म पानी कोई चमत्कारी इलाज नहीं है, लेकिन सुबह की रूटीन में इसे शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। जो लोग फाइबर डाइट लेते हैं, एक्सरसाइज करते हैं, खूब खाना खाते हैं, उनके लिए यह मददगार साबित हो सकती है।

डिस्क्लेमर: स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें। यह जानकारी, सिर्फ डॉक्टर के बयान पर आधारित है। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap