logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश रखने के 8 आसान तरीके, जल्दी नहीं होंगी खराब

सब्जियों का जल्दी खराब होना आम बात है लेकिन अगर सब्जियां फ्रिज में रखने के बाद भी खराब हो रही हैं तो यह परेशानी की बात है। ऐसे में हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से सब्जियां लंबे समय तक ताजी बनी रहेंगी। 

AI generated image of food storage in refrigerator

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अक्सर लोग एक साथ कई दिनों की सब्जियां खरीद लेते हैं लेकिन सही तरीके से स्टोर न करने की वजह से वह जल्दी खराब होने लगती हैं। इससे न सिर्फ पैसों की बर्बादी होती है बल्कि बार-बार बाजार जाने की परेशानी भी बढ़ जाती है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहें तो घबराइए मत। हम आपके लिए कुछ आसान हैक्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से सब्जियां लंबे समय तक फ्रेश बनी रहेंगी।

 

बरसात और भीषण गर्मी के मौसम में सब्जियों के खराब होने का खतरा ज्यादा बना रहता है। बढ़ता तापमान और नमी की वजह से सब्जियां जल्दी मुरझाने लगती हैं। ऐसे में कुछ आसान बातों का ध्यान रखा जाए तो सब्जियां कई दिनों तक ताजी रह सकती है। बस सही स्टोरेज, थोड़ी सफाई और कुछ अच्छी आदतें अपनाकर आप कई दिनों तक सब्जियों की ताजगी बनाए रखी जा सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें: बचे हुए खाने से बनाएं टेस्टी डिश, स्वाद मिलेगा और पैसा भी बचेगा

1. हर सब्जी को फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती

अक्सर लोग बाजार से लाई गई सब्जी को सीधे फ्रिज में रख देते हैं जबकि सभी सब्जियों को ठंडे तापमान की जरूरत नहीं होती है। आलू, प्याज, लहसुन, अदरक और कच्चे केले जैसी चीजों को हवादार और सूखी जगह पर रखना ज्यादा सही माना जाता है।

2. सब्जियों को धोकर नहीं, सूखा रखकर स्टोर करें

अगर सब्जियों को धोकर फ्रिज में रखेंगे तो उन पर नमी बनी रहेगी जिससे उनमें फफूंदी लग सकती है। बेहतर होगा कि सब्जियों को इस्तेमाल करने से ठीक पहले धोएं।

3. पत्तेदार सब्जियों को पेपर टॉवल में रखें

पालक, मेथी, धनिया, पुदिना और लेट्यूस जैसी पत्तेदार सब्जियां सबसे जल्दी मुरझाती हैं। इन्हें पेपर टॉवल या सूती कपड़े में लपेटकर डिब्बे में रखने से अतिरिक्त नमी निकल जाती है और ये ज्यादा समय तक फ्रेश रहती है।

4. फ्रिज को जरूरत से ज्यादा न भरें

अगर फ्रिज में बहुत ज्यादा सामान भर दिया जाए तो ठंडा हवा ठीक से नहीं घूम पाती। इससे कुछ सब्जियां जल्दी खराब होने लगती हैं। इसलिए फ्रिज में थोड़ा खाली स्पेस जरूर छोड़े।

5. फलों और सब्जियों को अलग-अलग रखें

सेब, केला, आम और पपीती जैसे फल एथिलीन गैस छोड़ते हैं जिससे टमाटर, खीरा पालक और दूसरी सब्जियां जल्दी पककर खराब हो सकती हैं। इसलिए इन्हें अलग स्टोर करना बेहतर होता है।

 

यह भी पढ़ें: बच्चों का फोन यूज़ कैसे कंट्रोल करें? जानें आसान और असरदार तरीके

6. खराब सब्जी को तुरंत हटा दें

अगर किसी सब्जी में सड़न या फफूंदी दिखाई दे रही है तो उसे बाकी सब्जियों को बीच न रहने दें। एक खराब सब्जी दूसरी सब्जियों को भी जल्दी खराब कर सकती है।

7. कटी हुई सब्जियों को सही तरीके से रखें

अगर आपने सब्जियां पहले से काट रखी हैं तो उन्हें एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें। कोशिश करें कि 24 से 48 घंटे के अंदर उनका इस्तेमाल कर लें ताकि उसका स्वाद और पोषण बना रहें।

8. हफ्ते में एक बार सब्जियों की जांच करें

फ्रिज में रखी सब्जियों को कई लोग भूल जाते हैं। हफ्ते में एक बार सभी सब्जियों को निकालकर देखें। जो सब्जियां पहले खरीदी गई हैं उनकी इस्तेमाल पहले करें। इससे फूड वेस्टेज काफी कम हो  जाता है।

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें