logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भारत में ये हैं आम की मशहूर किस्में, दुनियाभर में होती है ब्रिकी

आम को फलों का राजा कहा जाता है। भारत में कई किस्मों के आम मिलते हैं। आइए जानते हैं भारत में कौन से आम पॉपुलर है।

types of mango

आम (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में विभिन्न प्रकार के आम मिलने लगते हैं। आम को फलों का राजा कहा जाता है। इस मौसम में कई प्रकार के ठंडे-ठंडे फल मिलते हैं लेकिन आम की कोई बराबरी नहीं है। अगर आप भी आम खान के शौकीन हैं तो हम आपको भारत के सबसे पॉपुलर आमों के प्रकार में बता रहे हैं। भारत में 1500 किस्मों के आम मिलते हैं। हर आम की अपनी पहचान है और खासियत है। आइए आपको भारत के फेमस आमों के बारे में बताते हैं।

 

अल्फांसो

 

अल्फांसो को आम भाषा में हापुस कहा जाता है। भारत ही नहीं दुनिया के सबसे महंगे आमों में इसकी गिनती होती है। इसकी खूशबू, रंग और गूदा इसे खास बनाता है। मुंबई, रत्नागिरी में इसे खास तौर से पकाया जाता है।

 

ये भी पढ़ें- शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाती हैं ये चीजें, परहेज है जरूरी

 

चौसा

 

चौसा मुख्य रूप से उत्तर भारत और बिहार में उगता। इसका नाम बिहार के एक क्षेत्र के नाम पर रखा गया था। यह आम खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। यह आम सुनहरे पीले रंग का होता है।

 

लंगड़ा

 

लंगड़ा आम बिहार और उत्तरप्रदेश में काफी फेमस है। ये आम पहली बार बनारस में एक लंगड़े आदमी ने उगाया था। इसके बाद इसे उत्तरप्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, पंजाब के अलावा कुछ अन्य हिस्सों में उगाया जाता है।

 

मालदा

 

 

बिहार में मालदा को आमों का राजा कहा जाता है। मालदा का स्वाद खट्टा और मीठा होता है।

 

ये भी पढ़ें- मुंबई में देखनी है फिल्मों की शूटिंग? फिल्मसिटी में ऐसे मिलेगी एंट्री

 

केसर

 

यह आम की सबसे महंगी किस्मों में से एक है। इसके गूदे का रंग केसर जैसा होता है और इसी वजह से इसका नाम केसर रखा गया है। यह आम मुख्य रूप से अहमदाबाद और गुजरात के आसपास के क्षेत्रों में उगाया जाता है। इसके अलावा दशहरी भी काफी पॉपुलर है।

 

तोतापुरी

 

यह आम की एक खास किस्म है जिसका स्वाद खट्टा मिट्ठा होता है। यह आम मुख्य रूप से कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उगता है। इस आम का इस्तेमाल चटनी और आचार बनाने के लिए किया जाता है।

 

 

 

Related Topic:#mango

और पढ़ें