logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नवरात्रि में दिखना हैं स्टाइलिश, वॉर्डरोब में शामिल करें ये चिकनकारी कुर्तियां

फेस्टिवल सीजन में लड़कियां एथनिक कपड़े पहनना पसंद करती हैं। आप अपने वॉर्डरोब में इन चिकनकारी कुर्तियों को शामिल कर सकती हैं।

chickankari kurti

चिकनकारी कुर्ता सेट, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अगर आप भी त्योहारों के सीजन में सादगी से भरे स्टाइलिश कपड़े पहनना पसंद करती हैं तो अपने वॉर्डरोब में चिकनकारी सूट जरूर रखें। इसमें बारीक कढ़ाई की जाती है जो साधारण सी कुर्ती को खास बना देती है। परिवार के जश्न वाले माहौल में ये लाइवेट कपड़े बेहद आरामदायक रहते हैं। आपको इसमें तरह-तरह के ऑप्शन मिल जाएंगे।

 

क्लासिक हाथ की कढ़ाई से लेकर मॉर्डन शॉर्ट स्टाइल के कई ऑप्शन मिल जाएंगे जिसे आप अपनी ज्वेलरी, फुलवियर और एक्सेसरीज से मैच करके पहन सकती हैं। आइए जानते हैं आपके वॉर्डरोब में कौन-कौन सी चिकनकारी कुर्ती जरूर होनी चाहिए?

 

यह भी पढ़ें: Y2K हुआ पुराना? अब फैशन में छा रहा Y3K, जानिए कैसा है यह Futuristic Look

वॉर्डरोब में शामिल करें ये चिकनकारी कुर्तियां

शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती
 
शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती आपके रेगुलर वियर के लिए बिल्कुल परेफक्ट है। आप इसे ट्रेडिशनल और मॉर्डन दोनों तरीकों से स्टाइल करके पहन सकती है। ये दिखने में बेहद स्टाइलिश और एलीगेंट लगती है।

 

चिकनकारी कुर्ता सेट

 

अगर आपकी हाइट लंबी है तो आपको चिकनकारी कुर्ता सेट जरूर अपने वॉर्डरोब में रखना चाहिए। इसमें आपको तरह-तरह के प्रिंट और कलर मिल जाएंगे। कुर्ता सेट रेगुलर वियर से अलग लगता है। साथ ही आपके स्टाइल स्टेटमेंट में भी चार चांद लगाता है।

 

लॉन्ग चिकनकारी कुर्ती

 

आप लॉन्ग चिकनकारी कुर्ती को जींस के साथ भी पेयर अप कर सकती है। ये दिखने में स्टाइलिश लगता है। आप इस आउटफिट को ऑफिस और कॉलेज दोनों जगहों पर आसानी से कैरी कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: पहले नहीं था इन बीमारियों का इलाज लेकिन अब हो गया मुमकिन

 

हैवी एम्ब्रॉयडरी कुर्ती

 

आप फेस्टिवल सीजन में हैवी एम्ब्रॉयडरी कुर्ती को आसानी से कैरी सकती है। इन कुर्तियों में मुरी और जंजीरा की कढ़ाई की होती है जो दिखने में बेहद शानदार लगता है। ये आपको सिंपल और ट्रेडिशनल दोनों लुक देता है। आप इसे प्लाजो, स्टेटमेंट इयररिंग्स और कढ़ाई वाली सैंडल के साथ पेयर अप कर सकते हैं।

 

वी नेक कुर्ती

 

वी नेक कुर्ती आपको मॉर्डन लुक देती है। इस कुर्ती में धागे से फूल बनाए जाते हैं जो इसके टेक्सचर को बढ़ा देता है। यह ज्यादा भरी हुई भी नहीं लगती है और आपको एथनिक फील भी देती है। आप इसे स्ट्रेट या बैगी जींस के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं।

Related Topic:#Fashion tips

और पढ़ें