logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पहले नहीं था इन बीमारियों का इलाज लेकिन अब हो गया मुमकिन

हम आपको उन बीमारियों के बारे में बता रहे हैं जिनका इलाज पहले के समय में मुश्किल था। उस समय इन बीमारियों का जल्दी पता भी नहीं लगता था लेकिन अब मेडिकल साइंस ने बहुत तरक्की कर ली है।

Tuberculosis and leprosy disease

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo credit: freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पहले के समय में ऐसी कई बीमारियां थी जिनका इलाज मुमकिन नहीं था। इन बीमारियों की वजह से हर साल लाखों लोगों की मौत होती थी। कुछ ऐसी बीमारियां भी हैं जिनमें अब सर्वाइवल रेट बढ़ गया है। इस लिस्ट में कुष्ठ रोग, टीबी, हेपेटाइटिस C आदि का नाम शामिल है। आइए इन बीमारियों के बारे में जानते हैं जिनका इलाज आज के समय में संभव है। 

 

मेडिकल ने आज के समय में इतनी तरक्की कर ली है कि कैंसर जैसी घातक बीमारी का इलाज का मुमकिन है। हम आपको उन बीमारियों के बारे में बता रहे हैं जिनका इलाज आसानी से हो जाता है।

 

यह भी पढ़ें: डेंगू में प्लेटलेट्स कम हो रहे हैं? घबराएं नहीं, यह संकेत जानना ज्यादा जरूरी

इन बीमारियों का इलाज मुमकिन है

ट्यूबरक्लोसिस (TB)

 

पहले के समय में टीबी एक जानलेवा बीमारी थी लेकिन आज इसका इलाज पूरी तरह से संभव है। भारत सरकार टीबी मुक्त भारत अभियान पर काम कर रही है। टीबी का इलाज 90% तक मुमकिन है। WHO की Global TB Report के अनुसार, भारत में हर 1 लाख लोगों पर करीब 187 लोग टीबी से प्रभावित होते हैं। इस बीमारी का इलाज मुमकिन है। एक समय था जब टीबी को लाइलाज बीमारी माना जाता था।

 

कुष्ठ रोग

 

कुष्ठ रोग को लाइलाज माना जाता था लेकिन अब इसे पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक मल्टीड्रग थेरेपी (MDT) के जरिए इसे ठीक किया जा सकता है। MDT बैक्टीरिया को खत्म करके मरीज को पूरी तरह से ठीक करता है। अगर सही समय पर इलाज नहीं मिलता है तो पेरिफेरल नर्वस को नुकसान पहुंचाकर हमेशा के लिए विकलांग बना सकता है।

 

हेपेटाइटिस सी

 

हेपेटाइटिस सी एक वायरल संक्रमण है जो लिवर को प्रभावित करता है। इस वजह से लिवर में सूजन पैदा होती है। शुरुआत में इसके लक्षण नजर नहीं आते हैं इसलिए इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। हेपेटाइटिस सी का पहले प्रभावी इलाज नहीं था। मगर आज इस 95% मामलों में इसे पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। इसका इलाज से 6 से 12 हफ्तों का होता है।

 

यह भी पढ़ें: क्या होता है Heart Plaque जिससे बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा?

 

एक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया कैंसर (ALL)

 

यह बच्चों में होने वाला सबसे आम कैंसर जो मुख्य रूप से उनके बोन मैरो को डैमेज करता है। पहले इस कैंसर का इलाज नहीं था लेकिन आज सर्वाइवल रेट 90% तक बढ़ गया है। अगर बच्चे को सही समय पर इलाज मिल जाए तो वह इससे पूरी तरह से ठीक हो सकते हैं। सिर्फ एक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया ही नहीं कई प्रकार के कैंसर का इलाज मुमकिन है। अगर शुरुआती स्टेज में कैंसर के बारे में पता चलता है तो ठीक होने की आशंका बढ़ जाती है। 

Related Topic:#Cancer#Health

और पढ़ें