उत्तर प्रदेश में एच5 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सीनियर ऑफिसर के साथ इस मामले में मीटिंग की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान में 4 वन्यजीवों की मौत हो गई है। एक बाघिन भी इस वायरस से संक्रमित है। आम लोगों के लिए इस चिड़िया घर को बंद कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस क्या होता है?
एवियन इनफ्लूएंजा वायरस को H5N1 वायरस या बर्ड फ्लू के नाम से जाना जाता है। इस वायरस के अलग-अलग स्ट्रेन होते हैं। यह इंफेक्शन मुख्य रूप से संक्रमित पक्षियों से फैलता है। यह वायरस बहुत कम ही इंसानों को संक्रमित करता है।
ये भी पढ़ें- ज्यादा मोबाइल फोन चलाने से हो सकती है रीढ़ की बीमारी, हो जाएं अलर्ट
CM योगी आदित्यनाथ ने H5 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस पर की मीटिंग
पक्षियों में कैसे फैलता है बर्ड फ्लू
बर्ड फ्लू का वायरस पक्षी के लार, नाक के स्राव और मल में मौजूद होता है। दूसरे पक्षी या जानवर इस बीमारी से तब संक्रमित होते हैं जब वे संक्रमित पक्षी के मलमूत्र या मलमूत्र से दूषित जमीन के संपर्क में आते हैं। वहीं, अगर इंसान ने संक्रमित पक्षी के अंडे या उसका मीट खाया है तो उसे भी यह बीमारी हो सकती है।
इंसानों में बर्ड फ्लू के लक्षण
ब्लू फ्लू के लक्षण आम फ्लू जैसे होते हैं। बर्ड फ्लू की वजह से खांसी, गले में खराश होना, तेज बुखार, सर्दी- जुकाम, नाक बहना, थकान महसूस होना, जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण नजर आते हैं। इंसानों में बर्ड फ्लू के लक्षण 7 दिनों के अंदर दिखाई देने लगते हैं।
ये भी पढ़ें- आज ही छोड़ें एनर्जी ड्रिंक पीने की आदत, हृदय पर पड़ता है बुरा असर!
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, दुनियाभर में बर्ड फ्लू के मामले तेजी से बढ़े हैं। इसलिए इस बीमारी से अलर्ट रहने की जरूर है। आंध्र प्रदेश सरकार ने बयान जारी कर बताया था कि 2021 से 2025 के बीच में 4 लोगों की एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस से मौत हुई है।
कैसे करें बचाव
- हाथों को साबुन से धोएं।
- किसी भी संक्रमित पक्षी या जानवर के संपर्क में आने से बचें।
- कच्चा दूध नहीं पीना चाहिए।
- मीट को अच्छे तरह से पकाएं।
- किसी भी तरह का लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अस्पताल जाएं।
Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।