logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सुबह के नाश्ते में बनाएं ये हेल्दी चीजें, दिनभर नहीं लगेगी भूख

भागदौड़ की वजह से हम अक्सर अपना नाश्ता स्किप कर देते हैं। आपको कुछ ऐसी रेसिपी बता रहे हैं जिसे आप आसानी से बना सकते हैं।

healthy breakfast

हेल्दी ब्रेकफास्ट, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सुबह के समय में घर के बच्चों को स्कूल जाना होता है, किसी को कॉलेज तो किसी को ऑफिस जाना होता है। इस वजह से सुबह में सबसे ज्यादा भागदौड़ होती है। इस पूरी भागदौड़ के बीच हम अक्सर अपना ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं। सुबह का नाश्ता स्किप करने की गलती न करें। ये हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है। अपनी डाइट में प्रोटीन और फाइबर वाली चीजों को शामिल करें। 

 

खासतौर से आपकी डाइट में प्रोटीन वाली चीजें जरूर होनी चाहिए। प्रोटीन वाली चीजों से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आपको दिन भर एनर्जी भी मिलती है। हम आपको कुछ ऐसी रेसिपी बता रहे हैं जिसे आप आसानी से बना सकते हैं। इन चीजों को बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है।

 

यह भी पढ़ें: 20 से 30 साल की महिलाओं में बढ़ रही बांझपन की समस्या, जानिए कारण

सुबह में बनाएं ये हेल्दी नाश्ता

स्प्राउट चीला

 

स्प्राउट चीला बनाने के लिए आप अंकुरित दालों को दरदरा पीस लें और उस मिश्रण में दही, बेसन, नमक और मसाले मिलाएं। इस बैटर को तवे पर डालकर फैला लें। कुछ ही मिनटों में आपका चिला बनकर तैयार हो जाएगा। आप इसे चटनी के साथ का खा सकते हैं।

 

पनीर भुर्जी

 

पनीर भुर्जी सबसे आसानी से बनने वाली रेसिपी है। इसे बनाने के लिए पहले प्याज और टमाटर को बारीक आकार में काट लें। इसके बाद कढ़ाई में मैश पनीर, टमाटर और प्याज को मिलाकर अच्छे से पका लें। आप भुर्जी को पराठे या ब्रेक के साथ गरमा गरम खाएं।

 

चना चाट

 

चना चाट बनाने के लिए काले चने को उबाल लें। इसके बाद प्याज, टमाटर, हरी मिर्च को काटकर उबले चने के मिला लें। उसमें स्वाद अनुसार नमक, मसाले और नींबू का रस मिलाएं। ये एक हेल्दी स्नैक है।

 

यह भी पढ़ें: खाने के बाद 10 मिनट चलने से ब्लड शुगर होगा कंट्रोल, जानिए इसके पीछे का साइंस

 

मूंग दाल का सलाद

 

आप मूंग दाल को भिगोकर रख दें ताकि वे अंकुरित हो जाए। एक बड़े कटोरे में अंकुरित दाल के साथ बारीक कटा प्याज, खीरा, टमाटर, हरि मिर्च मिलाएं। इस मिश्रण के ऊपर से चाट मसाला और नींबू का रस डालें।

Related Topic:#Health

और पढ़ें