logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन से रंग के फल से मिलता है कौन सा न्यूट्रिएंट? जानिए फायदे

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अपने आहार में फल और सब्जियों को जरूर शामिल करें। क्या आप जानते हैं फलों के रंग बहुत सारी बीमारियों के रिस्क को रोकने का काम करते हैं।

how fruits color helpful health

फलों की तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हम सभी जानते हैं फल और हरी सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। बाजार में लाल, पीले, हरे, बैंगनी समेत विभिन्न रंगों के फल मिलते हैं। इन रंगों को पिगमेंट्स कहते हैं। कहते हैं कि खाने की प्लेट जितनी ज्यादा रंग- बिरंगी होती है उतनी ही हेल्दी होती है। ये पिगमेंट्स बहुत सारे बीमारियों को रोकने का काम करते हैं। 

 

जब आप अपनी डाइट में अलग-अलग रंगों के फलों और सब्जियों को शामिल करते हैं तब आप अपने शरीर को विटामिन, मिनरल्स और फाइटोकेमिकल्स देते हैं जो सेहते के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्या आप जानते हैं कि फलों के रंग से पता लगा सकते हैं कौन सा फल सेहत के लिए कितना फायदेमंद है? 

 

यह भी पढ़ें- डर्मेटोग्राफिया बीमारी में त्वचा पर लिख सकते हैं शब्द, जानिए लक्षण

लाल रंग का फल

लाल रंग के फलों में लाइकोपीन नाम का फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाया जाता है। लाइकोपीन मुख्य रूप से टमाटर, सेब, तरबूज, किन्नू आदि में होता है। लाल रंग के फलों में एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही एंटी इंफ्लेमेटरी भी होता है। ये फल और सब्जियां हृदय के लिए फायदेमंद हैं। 

 

 

नारंगी और पीला रंग  का फल

 

गाजर, केला, कद्दू, भूट्टे, अनानस जैसे फलों में अल्फी और बीटा कैरिटोनॉयड होता है। इन फलों में फाइबर, फोलेट, पोटेशियम, विटामिन A, C की भरपूर मात्रा होती है। नारंगी और पीले रंगों के फलों में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। ये फल आंखों को स्वस्थ रखना में मदद करता है। साथ ही त्वचा के लिए भी अच्छा है।

 

 

हरे रंग की फल और सब्जियां

 

पालक, केल, ब्रोकली, ऐवाकाडो, पत्ता गोभी आदि हरे रंग की होती हैं। ये सब्जियां क्लोरोफिल पिगमेंट की वजह से हरे रंग की होती हैं। इनमें फाइबर, फोलेट, मैग्निशियम, पोटेशियम, विटामिन ए और विटामिन K1 की भरपूर मात्रा होती है। ये सब्जियां एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर है। खासतौर से ब्रोकली और पत्ता गोभी कैंसर और हार्ट संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करता है।

 

यह भी पढ़ें- टाइट जींस पहनने से बढ़ सकता है UTI का खतरा, कैसे करें बचाव?

 

बैंगनी कलर का फल

 

डाइट में ब्लू बैरिज, ब्लैक बैरिज, लाल पत्ता गोभी, बैंगन, जामुन आदि शामिल करें। इन फलो में फाइबर, मैंगनीज, पोटेशियम, विटामिन B6, विटामिन C, विटामिन K1 की भरपूर मात्रा होती है। इन चीजों को खाने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम रहता है क्योंकि इनमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम रहता है। साथ ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को भी कम करता है।

 

 

सफेद और भूरे का फल

 

इन फलों और सब्जियों में फ्लेवोन्स नाम का फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाया जाता है। लहसुन में एलिस नाम का फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाया जाता है। लहसुन में एंटी बैक्टीरियल और एंटीवायर गुण पाए जाते हैं। 

 

Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।

Related Topic:#Health News#Fruits

और पढ़ें