logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एक दिन में कितनी बार करना चाहिए पेशाब? एक्सपर्ट से जानिए

पेशाब के जरिए शरीर से टॉक्सिक चीजें बाहर निकलती है। क्या आप जानते हैं कि स्वस्थ व्यक्ति को दिनभर में कितनी बार पेशाब जाना चाहिए।

urination

प्रतीकात्मक (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

किडनी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। यह हमारे शरीर से खून को साफ करता है और विषैले पदार्थ को यूरिन के जरिए बाहर निकालता है। जब ब्लैडर पूरी तरह से भर जाता है तब दिमाग संकेत देता है और यूरिन शरीर से निकलता है। इस प्रक्रिया को यूरिनेशन कहा जाता है। जब हम ज्यादा पानी पी लेते हैं या ठंडी जगह पर जाते हैं तो बार बार पेशाब आने लगता है। 

 

क्या आपको पता है कि एक व्यक्ति को दिनभर में कितनी बार पेशाब करना चाहिए? विशेषज्ञों के मुताबिक, स्वस्थ व्यक्ति 24 घंटे में 7 से 10 बार पेशाब जा सकता है। अगर रात के समय में आप एक के बार से ज्यादा पेशाब जाते हैं तो यह परेशानी की बात है। गर्भवती महिलाओं का ब्लैडर कंट्रोल में नहीं रहता है। खासतौर से डिलीवरी के 8 हफ्ते तक बार बार पेशाब आने की समस्या रहती है। बार बार पेशाब आने के कई कारण हो सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें- ऑफिस जाने वालों के लिए फायदेमंद है ट्रिपल 30 रूल, तेजी से घटेगा वजन

किन कारणों से बार- बार आता है पेशाब

  • उम्र की वजह से
  • ब्लैडर का साइज
  • शराब और कैफीन का सेवन
  • डायबिटीज या यूटीआई की समस्याएं होना
  • कुछ दवाएं और सप्लीमेंट्स

कब लेनी चाहिए डॉक्टर की मदद

अगर कोई व्यक्ति 24 घंटे में 4 से 10 बार पेशाब जाता है तो यह सामान्य बात है। अगर आपको रात में बार बार पेशाब आता है तो यह समस्या की बात है। अगर आपको ये लक्षण दिखाई देते हैं तो डॉक्टर की सलाह लें।

 

ये भी पढ़ें- लिवर सिरोसिस से पीड़ित हैं सना मकबूल, जानें बीमारी के लक्षण और बचाव

  • पेशाब में झाग आना
  • पेशाब के दौरान खून आना
  • पेशाब करते समय जलन या दर्द होना
  • पेशाब करने में परेशानी होना या पेशाब की धार कमजोर होना
  • मूत्राशय (bladder) को पूरी तरह से खाली करने में कठिनाई होना।

Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।

 


और पढ़ें