logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ऑफिस जाने वालों के लिए फायदेमंद है ट्रिपल 30 रूल, तेजी से घटेगा वजन

बिजी लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लोग एक्सरसाइज करने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। हम आपको एक ऐसा फॉर्मूला बता रहे हैं जिससे आप हेल्दी भी रहेंगे और वजन घटाने के लिए जिम में घंटों पसीना भी नहीं बहाना पड़ेगा।

weight loss 30 30 30 rule

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: freepik)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अगर आप भी डेस्क पर घंटों एक ही जगह बैठकर काम करते हैं और रोजाना सोचते हैं कि वर्कआउट करूंगा लेकिन समय की कमी की वजह से ऐसा नहीं हो पाता है। यकीन मानिए आप पहले व्यक्ति नहीं है जो इस समस्या से परेशान है। खासतौर से 9 टू 5 जॉब काम करने वाले लोगों की पर्सनल लाइफ बिल्कुल खत्म हो जाती है। परेशान होने की बात नहीं है हम आपको एक ऐसा रूल के बारे में बता रहे हैं जिसे फॉलो कर आप हेल्दी और फिट रह सकते हैं। यह रूल इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या होता है 30- 30- 30 रूल?

 

इस रूल में आपको उठने के 30 मिनट के अंदर 30 ग्राम प्रोटीन खाना है और फिर 30 मिनट तक हल्की - फुल्की एक्सरसाइज करनी है। इसमें आपको सुबह 5 बजे उठकर कोई इंटेंस वर्कआउट नहीं करना है। 30 30 30 रूल को रोजाना करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और शुगर कंट्रोल में रहता है जिससे फैट बर्न होता।

 

ये भी पढ़ें- लिवर सिरोसिस से पीड़ित हैं सना मकबूल, जानें बीमारी के लक्षण और बचाव

क्यों प्रोटीन है जरूरी

दरअसल, हम में से ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय, बिस्कुट, ब्रेड और सैंडविच के साथ करते हैं। इन चीजों में कार्ब्स होता है जिसे खाने से ब्लड में शुगर का लेवल तेजी से बढ़ता है और इससे फैट भी बढ़ता है। इसकी जगह पर प्रोटीन खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। आप नाश्ते में अंडे, ग्रीक योगर्ट और स्प्राउट्स खा सकते हैं। इन चीजों को खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और खाने की क्रेविंग भी कम होती है।

 

प्रोटीन वाली चीज खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। हाई प्रोटीन डाइट मांस पेशियों के लिए फायदेमंद होती है और काम में ध्यान भी लगता है। 30 मिनट तक आपको हल्की फुल्की एक्सरसाइज करनी है जिसमें तेज चलना, स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज और जॉगिग शामिल है। आपको हाई इंटेंस वर्कआउट नहीं करना है। अगर आप रोजाना हल्की फुल्की एक्सरसाइज भी करते हैं तो ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है और दिन भर उर्जा से भरपूर महसूस करते हैं। कई अध्ययनों में इस बात को स्वीकार किया गया है कि लाइट एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और पाचन तंत्र भी अच्छा होता है।

 

ये भी पढ़ें- हीटवेव और लू से बचने के लिए कितना पानी पीना चाहिए? एक्सपर्ट ने बताया

30- 30 - 30 रूल के फायदे

30- 30 - 30 रूल वजन घटाने के लिए फायदेमंद है। आइए इससे जुड़ी और जरूरी बातें जानते हैं। इस रूल को फॉलो करने से आपकी लाइफ में अनुशासन आता है। इसे करने के लिए आपको दो घंटे तक जिम में नहीं जाना है। आपको सिर्फ सुबह उठकर प्रोटीन खाना और कुछ देर टहलना घूमना है और अपनी दिन की शुरुआत करें। इसमें कैलोरी काउटिंग का कोई नाटक नहीं।

 

यह रूल आपके मेंटल हेल्थ के लिए भी अच्छा है। प्रोटीन से भरपूर नाश्ता एंग्जाइटी को कम करता है और एक्सरसाइज करने की वजह से शरीर में कोर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) संतुलन बना रहता है।

 

Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।

 

Related Topic:#Weight loss

और पढ़ें