पिछले कुछ सालों में राइस वॉटर लगाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। इस ब्यूटी सीक्रेट का इस्तेमाल स्किन केयर और झड़ते बालों से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। राइस वॉटर में कार्बोहाइड्रेट, एमिनो एसिड, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन बी, विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है।
कुछ लोग फ्रेश राइस वॉटर का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ लोग चावल के पानी को एक दिन बाद बालों में लगाते हैं। चावल के पानी का इस्तेमाल दादी नानी के जमाने से बालों के लिए किया जाता है। कुछ रिसर्च में ऐसा दावा किया गया है कि चावल के पानी में ऐस कुछ तत्व पाए जाते हैं जो बाल उगने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें: आपकी ये 3 आदतें गर्मी में आंखों के लिए है खतरनाक
क्या कहती है रिसर्च?
International Journal Of Cosmetic Science में साल 2010 में एक स्टडी पब्लिश हुई थी। इस स्टडी में बताया गया कि चावल वाले पानी में Inositol नाम का रसायन पाया जाता है जो डैमेज बालों के लिए फायदेमंद होता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक ये आपके बालों को मुलायम रखता है और झड़ने की समस्या को कम करता है। इस बात का कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं है। सोशल मीडिया पर लोगों का दावा है कि चावल का पानी बालों के झड़ने की समस्या को कम करता है।
राइस वॉटर लगाने का फायदा
राइस वॉटर बालों के लिए कंडीशनर की तरह काम करता है। ये बालों को मुलायम और घना बनाने में मदद करता है।
फर्मेंटेड चावल में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है जो बालों के स्कैल्प को मजबूत करता है।
यह भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ की शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी, क्या होती है यह थेरेपी?
कैसे करें इस्तेमाल?
आपको चावल को आधे घंटे पहले पानी भिगोकर रख लेना है और उसके बाद उस पानी को निकालकर रख लें। आप पानी को फर्मेंट होने के लिए फ्रीज में 24 से 48 घंटे के लिए रख दें।
आप उस पानी को पहले बालों की जड़ों में लगाए और करीब 10 से 15 मिनट बाद शैंपू कर लें।
आप इस प्रकिया को हफ्ते में एक या दो बार करें।