logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लाइब्रेरी में 8 से 10 घंटे पढ़ने वाले छात्र गर्मी में कैसे रखें अपना ख्याल?

गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस मौसम में छात्रों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए।

student in library

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo credit: Chat Gpt

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी की वजह से हीट स्ट्रोक और लू का खतरा बढ़ गया है। इस मौसम में सरकार लगातार गर्मी से बचने के लिए स्वास्थ्य अडवाइजरी जारी कर रही है। खासतौर से जो लोग गर्मी में बाहर काम कर रहे हैं। उनकी सेहत को सबसे ज्यादा खतरा रहता है। हीटवेव की वजह से सिरदर्द, थकान, चक्कर आना आदि समस्या होती है। इस मौसम में बच्चों को अपनी भी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। कई बच्चे घर से दूर रहकर लाइब्रेरी में 8 से 10 घंटे तक पढ़ाई करते हैं।

 

इन छात्रों पर सबसे ज्यादा प्रेशर रहता है। पढ़ाई करने वाले बच्चों के पास सबसे ज्यादा समय की कमी होती है। आइए जानते हैं बच्चे अपना ख्याल कैसे रख सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: गर्मी में त्वचा को ठंडक देती हैं ये 5 चीजें, मुंहासे की समस्या होगी दूर

 

सुबह में जरूर नाश्ता करें

 

बच्चे अपने दिन की शुरुआत प्रोटीन वाले नाश्ते के साथ कर सकते हैं। इसके लिए वे रात में ही चना भिगोकर रख दें। सुबह में चने को खा सकते हैं। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और जल्दी भूख भी नहीं लगेगी। जिन बच्चों को चना नहीं पसंद है वे पोहा खा सकते हैं। पोहा भी आसानी से बन जाता है और सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा सत्तू ड्रिंक पी सकते हैं।

 

शरीर को हाइड्रेटेड रखें

 

गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखें। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए हर घंटे पानी पीते रहे। पानी पीने के लिए प्यास लगने का इंतजार न करें। आप पानी के अलावा नारियरल पानी, छाछ और लस्सी पी सकते हैं। ये चीजें पीने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद है।

 

पंखे या एसी के नीचे बैठे

 

हीटवेव से बचने के लिए बच्चे पंखे और एसी के नीचे बैठे। हवादार जगह पर बैठने से शरीर का तापमान सामान्य बना रहता है। इससे आपका पढ़ाई में ध्यान लगेगा और थकान महसूस नहीं होगी।

 

यह भी पढ़ें: झुर्रियों को कम करने में मदद करता है कोलेजन, कैसे पाएं खूबसूरत और जवां त्वचा?

 

चाय और कॉफी पीने से बचें

 

इस मौसम में चाय और कॉफी पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। इसमें कैफीन होता है जिसकी तासीर गर्म होती है। ये आपके शरीर में बॉडी हिट को बढ़ाने का का काम करता है। शरीर में पानी की कमी ना हो इसलिए डॉक्टर चाय और कॉफी पीने से मना करते हैं। आप दिन में एक कप चाय और कॉफी पी सकते हैं। इससे सेहत पर प्रभाव नहीं पड़ता है।

 

कॉटन के कपड़े पहनें

 

लाइब्रेरी जाते समय कॉटन के कपड़े पहनें। कॉटन का कपड़ा शरीर के लिए अरामदायक होता है। इसे पहनने से आपको पसीना नहीं आएगा। गर्मी में डार्क रंग के कपड़े से पहनने से बचना चाहिए।

 

ब्लैक कॉफी पिएं

 

आप अटेंशन बढ़ाने के लिए दिन में एक से दो कप ब्लैक कॉफी पी सकते हैं। ब्लैक कॉफी आपके लिवर के लिए अच्छा होता है। साथ ही इससे आपको नींद नहीं आती है।

 

शाम में हेल्दी नाश्ता खाएं

 

शाम के समय में ज्यादातर बच्चे तली-भूनी चीजें खाना पसंद करते हैं। इस मौसम में हेल्दी चीजों को खाएं जो आसानी से पच जाती है।

 

Related Topic:#Heat Stroke

और पढ़ें