logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सेल और डिस्काउंट के चक्कर में हो रही है फिजूलखर्ची? ऐसे बचाएं अपने पैसे

सेल और डिस्काउंट में शॉपिंग करना फायदेमंद होता है लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत ये रहती है कि लोग जरूरत से ज्यादा खर्च कर डालते हैं। इस बार अगर आप फालतू खर्च से बचना चाहते हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखें।

avoid overspending in sales and discount

सेल और डिस्काउंट में पैसे बचाने के तरीके, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अक्सर लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग के दौरान मिलने वाले सेल और डिस्काउंट के ऑफर से आकर्षित हो जाते हैं। कई बार लोग सिर्फ सस्ता देखकर ऐसी चीजें भी खरीद लेते हैं जिनकी उन्हें सच मुच में जरूरत नहीं होती है। अगर आप भी हर सेल में शॉपिंग करने लगते हैं और बाद में पछतावा होता है तो कुछ आसान आदतें अपनाकर बेवजह खर्च होने वाले पैसों को बचाया जा सकता है। सही प्लानिंग के साथ कि गई खरीदारी आपकी बचत को बढ़ाएगी और साथ ही बेवजह के सामान खरीदने से भी बचाएगी।

 

हर साल सेल और डिस्काउंट के चक्कर में करोड़ों लोग अपनी आमदनी को खर्च कर बैठते हैं। सेल और डिस्काउंट का फायदा तभी है जब आप सिर्फ जरूरत का सामान ही खरीदें। कई बार लोग वेबसाइटों पर सिर्फ इसलिए जातें है कि कौन-कौन सी डील चल रही है और फिर बेवजह शॉपिंग कर लेते हैं। हालांकि सवाल यह उठता है कि ऐसी सेल में खुद को ओवरस्पेंडिंग पैसा खर्च करने से कैसे रोका जाए? इस रिपोर्ट की मदद से आपकी इस आदत को बदला जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: दिनभर फोन देखता है बच्चा? मां-बाप पहले बदलें ये 7 आदतें

मनोविज्ञान में इसे क्या कहा जाता है?

हमेशा आपने देखा होगा कि सेल और डिस्काउंट का नाम सुनते ही लोगों के मन में एक्साइटमेंट बढ़ जाती है। उन्हें ऐसा लगता है कि अगर वो इस बार शॉपिंग नहीं कर पाए तो कुछ मिस कर देंगे लेकिन आपने कभी सोचा है कि ऐसा हमारे साथ क्यों होता है? 

 

सामान बेचने वाली कंपनियां ग्राहकों के डिमाग के साथ खेलती हैं। जब कंपनियां किसी चीज पर "50% OFF", "Limited Time Offer" या "आज आखिरी मौका" लिख देती हैं तो इससे लोगों को लगता है कि अगर उन्होंने अभी खरीदारी नहीं की तो वह बहुत बड़ा फायदा खो देंगे। मनोविज्ञान में इसे  FOMO (Fear of Missing Out) यानी मौका छूट जाने का डर कहा जाता है। यही वजह है कि कई लोग जरूरत न होने पर भी सामान खरीद लेते हैं क्योंकि कंपनियां उनके दिमाग में डिस्काउंट वाली चीजें बैठा देती हैं।

 

यह भी पढ़ें: कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? अपनाएं ये देसी नुस्खे, काले हो जाएंगे

सेल और डिस्काउंट के चक्कर में पैसे ऐसे बचाएं

1. जरूरी सामान की लिस्त बनाकर ही खरीदारी करें

शॉपिंग से पहले जरूरी सामान की लिस्त बना लें और उसी के अनुसार ही खरीदारी करें। इससे आप फालतू, बेवजह के सामान खरीदने से बच जाएंगे। सबसे जरूरी बात लिस्त की मदद से आपके घर में बिना मतलब के सामानों का ढ़ेर भी नहीं लगेगा।

2. सिर्फ डिस्काउंट देखकर सामान न खरीदें

अगर किसी चीज की जरूरत नहीं हैं तो 70-80% छूट मिलने पर भी उस सामान को न खरीदें। कई लोग सोचते हैं कि ज्यादा डिस्काउंट में सामान लेना पैसे बचाने काम करता है जबकि यह धारणा बिल्कुल गलत है। ऐसा करने से आपके पैसे बिना मतलब के खर्च हो रहे हैं।

3.  कीमत की तुलना जरूर करें

खरीदने से पहले अलग-अलग वेबसाइट या दुकानों पर कीमत देखकर ही फैसला लें। 

4. बजट तय करें

शॉपिंग शुरू करने से पहले तय कर लें कि कितना खर्च करना हैं और उसी सीमा में खरीदारी करें। 

 

यह भी पढ़ें: मानसून में चटपटा खाने का कर रहा है मन? शेफ रणवीर ने बताई पालक चाट की रेसिपी

5. ऑफर की सच्चाई जांचें

कई बार पहले कीमत बढ़ाकर बाद में भारी डिस्काउंट दिखाया जाता है। इसलिए पुराने दाम भी जरूर देखें।

6. तुरंत खरीदने का फैसला न लें

अगर सामान जरूरी नहीं हैं तो कुछ घंटे या एक दिन इंतजार करें। इससे आप सोच समझकर फैसला ले पाएंगे।

7. क्रेडिट कार्ड से बेवजह खर्च न करें

सिर्फ ऑफर या ईएमआई के लालाच में जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें