दिल्ली-एनसीआर समेत ज्यादातर राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है। सुबह होते ही तेज धूप और दोपहर में झुलसा देने वाली गर्मी होती है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। लोग गर्मी से बचने के लिए तमाम तरह के उपाय कर रहे हैं।
इस समय सबसे ज्यादा परेशानी मजदूर, रैपिडो चालक, ठेले पर काम करने वालों को हो रही हैं। ये लोग अपना ज्यादातर समय कड़ी धूप में बिताते हैं जिसका प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है। आइए जानते हैं बाहर काम करने वाले लोग गर्मी से कैसे बच सकते हैं।
यह भी पढ़ें: जेब में प्याज रखने से नहीं लगती है गर्मी! जानिए क्या कहते हैं साइंस और आयुर्वेद?
बाहर काम करने वाले गर्मी से कैसे बचें?
पानी खूब पिएं
गर्मी में सबसे ज्यादा लोगों की तबीयत खराब कम पानी पीने की वजह से होती है। इस मौसम में शरीर तेजी से डिहाइड्रेट हो जाता है जिसकी वजह से हीट स्ट्रोक या लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर से लोग बाहर काम कर रहे हैं उन्हें ज्यादा पानी पीना चाहिए। पानी के अलावा शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए छाछ, जूस या ओआरएस पी सकते हैं। मार्केट में एक छाछ या लस्सी का पैकेट 10 रुपये का आता है। 20 से 30 रुपये में जूस का एक मीडियम ग्लास आता है। पानी की कमी महसूस होने पर ओआरएस पिएं।
सत्तू पिएं- गर्मी के मौसम में सुबह के नाश्ते में सत्तू ड्रिंक पी सकते हैं। सत्तू में प्रोटीन होता है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आपको बाहर भी सत्तू का एक ग्लास 20 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।
रैपिडो बाइक और ऑटो चालक अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें। हर घंटे थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहे। तेज धूप में बाइक चलाते समय अपने हाथों को दस्ताने से ढके ताकि सूरज की हानिकारक किरणों से बच सकें।
हल्का खाना खाएं
इस मौसम में लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं ज्यादा होती हैं इसलिए अपना खाना हल्का रखें। खाने में खीरा, टमाटर का सलाद खाएं। सलाद शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है और पेट भी लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है।
मौसमी फल खाएं
गर्मी के मौसम में मौसमी फल खा सकते हैं। आप तरबूज, खीरा, खरबूज जा सकते हैं। ये तीनों चीजों बहुत ज्यादा मंहगी नहीं है। इन चीजों में पानी की भरपूर मात्रा होती है।
यह भी पढ़ें: गर्मी में चेहरे पर बार-बार आ रहा है पसीना तो कैसे पाएं छुटकारा?
गमछा लपेटे या टोपी लगाएं
गर्मी में धूप से बचने के लिए टोपी लगाएं या फिर सिर पर गमछा बांधकर काम रखें। ऐसा करने से आप सीधा धूप के संपर्क में नहीं आएंगे। गमछा आपको धूप से बचाने का काम करेगा।
दोपहर में काम से छुट्टी लें
दोपहर में काम के बाद थोड़ी देर का ब्रेक लें ताकि सेहत ठीक रहें। बहुत अधिक गर्मी में काम करने से बीमार पड़ सकते हैं।
हर साल हीट स्ट्रोक की वजह से कई लोगों की मौतें होती हैं। इसका मुख्य कारण डिहाइड्रेशन है। पिछले साल 84 लोगों की मौत हीट स्ट्रोक की वजह से हुई थी। इस मौसम में सबसे ज्यादा मरीज अस्पताल में हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक के भर्ती होते हैं।