गर्मी के मौसम में तेज धूप, अधिक तापमान, उमस और प्रदूषण की वजह से त्वचा बेजान और रूखी नजर आती है। साथ ही टेनिंग की समस्या भी बढ़ जाती है। इस मौसम में त्वचा आसानी से मॉश्चर छोड़ देता है जिसकी वजह से ज्यादा नुकसान पहुंचता है।
अच्छी बात यह है कि आप त्वचा संबंधी समस्याओं को अपनी आदतों में बदलाव करके ठीक कर सकते हैं। इन तरीकों को रोजाना करने से त्वचा ग्लोइंग और खूबसूरत लगेगी।
यह भी पढ़ें: 40 की उम्र में मां बनना कितना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें हर पहलू
फॉलो करें ये स्किन केयर टिप्स
कभी भी सनस्क्रीन लगाना न छोड़े
सूरज की हानिकारक किरणों से बचने के लिए रोजाना सनस्क्रीन लगाएं। सनस्क्रीन लागने से टेनिंग, दाग-धब्बे और एजिंग संबंधी समस्याएं कम होती है। हमेशा अपनी त्वचा के हिसाब से सनस्क्रीन चुनें। घर से निकलने से 15 से 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं। दिन भर में दो बार सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए।
त्वचा को हाइड्रेटेड रखें
गर्मी में पानी की कमी की वजह से त्वचा डल और थकी हुई लगती है। रोजाना 8 से 10 ग्लास पानी पिएं। इसके अलावा पानी में तरबूज, खीरा और संतरा मिलाकर पिएं। ऐसा करने से त्वचा निखरी और खूबसूरत लगेगी।
कॉफी और शुगर वाली चीजों को खाने से बचें।
क्लींज करें
गर्मी में धूल, पसीना और तेल त्वचा के पोर्स में जम जाता है। इस वजह से मुंहासे की समस्या होती है। आप दिन में दो बार चेहरे को फेशवॉश से साफ करें।
यह भी पढ़ें: पानी की कमी से डिहाइड्रेशन और स्ट्रोक का खतरा, जानिए कितनी मात्रा में किस समय?
मॉश्चराइजर लगाएं
हमेशा लाइट वेट मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें। त्वचा को मॉश्चराइज करने से त्वचा सख्त और हाइड्रेटेड रहेगी। आप एलोवरा, खीरा वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
हेल्दी चीजें खाएं
हेल्दी त्वचा आप क्या खाते हैं? इस पर निर्भर करती है। आप अपनी डाइट में विटामिन सी वाले फल, एंटी ऑक्सीडेंट वाले हरी सब्जियां, नट्स और सीड्स को शामिल करें। हेल्दी डाइट त्वचा के नेचुरल ग्लो को बढ़ाने का काम करेगा।
इन बातों का रखें ध्यान
- घर से निकलते समय छाता लेकर निकलें।
- 11 से 3 बजे के बीच में घर से बाहर निकलने से बचें।
- सनग्लासेस लगाएं।