logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पानी की कमी से डिहाइड्रेशन और स्ट्रोक का खतरा, जानिए कितनी मात्रा में किस समय?

गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। पानी की कमी की वजह से सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है।

water drink

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस मौसम में पानी की कमी की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है। शरीर में पानी की ज्यादा कमी से हीट स्ट्रोक हो सकता है। यह जानलेवा हो सकता है। हर व्यक्ति को दिनभर में 2.5  से 3.5 लीटर तक पानी पानी चाहिए। हर व्यक्ति को अपने काम के हिसाब से पानी पीना चाहिए। अगर आप घंटों धूप में रहकर काम करते हैं तो ज्यादा मात्रा में पानी पिएं।

 

पानी के साथ शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल पानी, छाछ, तरबूज, खीरा आदि चीजें खाएं। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए दिन भर में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहना चाहिए। पानी पीते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसके बारे में हमने Aster CMI अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन कंसल्टेंट डॉक्टर पूजा पिल्लई से बात की। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली की भयंकर गर्मी का बुरा असर, गरीब बस्तियों की गर्भवती महिलाएं बेहाल

डिहाइड्रेशन के लक्षण क्या है?

डिहाइड्रेशन के लक्षण बहुत सामान्य होते हैं। अगर आपने ध्यान नहीं दिया तो मुश्किलें बढ़ सकती है।

 

सामान्य लक्षण क्या है

 

होंठ और मुंह सूखना
पीला पेशाब होना
दिन भर थका हुआ महसूस करना
पेशाब कम होना
सिर में हल्का दर्द होगा

 

गंभीर लक्षण

 

चक्कर आना
पेशाब न होना
मांसपेशियों में दर्द
हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखेंगे

 

यह भी पढ़ें: गर्मियों में झड़ते बालों से हैं परेशान, दही या योगर्ट क्या है ज्यादा फायदेमंद?

पानी पीते वक्त करते हैं ये गलतियां

ज्यादातर लोग तब पानी पीते हैं जब उन्हें बहुत तेज प्यास लगती है। ये डिहाइड्रेशन का लक्षण है।
शुगर वाली ड्रिंक्स को ज्यादा पीते हैं।
कुछ लोग जरूरत से ज्यादा चाय और कॉफी पीते हैं।
एक बार में बहुत सारा पानी पीना।
इलेक्ट्रोलाइट्स नहीं लेना।

 

किस समय और कितनी मात्रा में पानी पीना है?

ये दोनों चीजें ही बहुत जरूरी है। किस समय से ज्यादा जरूरी है कि आप कितनी मात्रा में पानी पी रहे हैं। शरीर को चलाने के लिए पानी चाहिए। वहीं, सही समय पर पानी पीने से उसका सही से इस्तेमाल होगा।

एक साथ बहुत सारा पानी पीने के बजाय पूरा दिन थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहे। खासतौर से जगने के बाद, खाना खाने से पहले या बाद में, एक्सरसाइज करते समय, बाद में और अधिक तापमान में ऐसा करने से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से पाचन बेहतर होता है, शरीर में एनर्जी बनी रहती है और गर्मी की वजह से थकावट महसूस नहीं होती है।

 

पानी पीने का सही समय क्या है?

आप दिन भर थोड़ा थोड़ा पानी पीते रहे। अपने दिन की शुरुआत एक ग्लास पानी के साथ करें ताकि शरीर रिहाइड्रेटेड हो जाए। खाना खाने से आधे घंटे पहले पानी पिएं ताकि पाचन बेहतर होगा और आप ओवर ईटिंग से बचेंगे। बहुत ज्यादा पानी पीना भी सेहत के लिए खतरनाक है।

 


और पढ़ें