हम सभी जानते हैं एक उम्र के बाद चेहरे पर महीन रेखाएं, दाग-धब्बे और झुर्रियां दिखने लगती हैं। इन चीजों को कोई क्रीम या सीरम रोक नहीं सकता है। धीरे-धीरे उम्र का प्रभाव चेहरे पर दिखेगा। आप भले ही इसे रोक नहीं सकते हैं लेकिन अपनी आदतों में बदलाव कर इस प्रक्रिया को थोड़ा स्लो कर सकते हैं।
आज के समय में 30 की उम्र की महिलाओं के आंखों और माथे पर महीन रेखाएं दिखने लगी है। इसका मुख्य कारण हमारा खान-पान और जीवनशैली है। अगर आप स्वस्थ आदतों को सही तरीके से फॉलो करते हैं तो इसका परिणाम आपके चेहरे पर दिखेगा। आपकी त्वचा ग्लोइंग और खूबसूरत दिखेगी।
यह भी पढ़ें: गर्मी में चावल वाला पानी पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है?
ऐजिंग से जुड़ी समस्याओं को कैसे कम करें?
सनस्क्रीन जरूर लगाएं
एक चीज जो आपके त्वचा पर प्रभाव डाल सकती है वह सनस्क्रीन है। ज्यादातर लोग सनस्क्रीन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करते हैं। ज्यादा देर धूप में रहने से उम्र संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ती है क्योंकि यह कोलेजन को कमजोर करता है। इस वजह से झुर्रियां, टेनिंग और दाग-धब्बे की समस्या बढ़ जाती है। घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। घर से बाहर निकलते समय एसपीएफ 30 युक्त सनस्क्रीन लगाकर निकलें।
त्वचा को हाइड्रेटड रखें
जब आपकी त्वचा सूखी और बेजान हो जाती है तब त्वचा रूखी और बेजान दिखती है। आपको सबसे पहले तो पर्याप्त मात्रा में पानी पानी है। पानी के साथ मौसमी फलों को खाएं। इसके अलावा गर्मी में वाटर बेस्ड मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
पर्याप्त नींद लें
हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए नींद पूरी होना जरूरी है। अच्छी नींद लेने से त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग दिखाई देती है। अगर आप लगातार लेट सो रहे हैं तो आंखों के नीचे काले घेरे और दाग-धब्बे बढ़ जाएंगे।
यह भी पढ़ें: गर्मी में पहनें इन फैब्रिक के कपड़े, शरीर रहेगा ठंडा
बहुत ज्यादा प्रोडक्ट्स न लगाएं
त्वचा पर तरह-तरह के प्रोडक्ट्स लगाने से बचें। सिंपल स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें। आप हफ्ते में दो बार स्किन को एक्सफोलिएट करें। त्वचा को क्लींजर से साफ करें। इसके बाद मॉश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाएं।
हेल्दी डाइट लें
हेल्दी डाइट का असर त्वचा पर साफ-साफ दिखाई देता है। त्वचा को फ्रेश और ग्लोइंग रखने के लिए ताजे फल, सब्जियां, नट्स और सीड्स खाएं। बाहर की तली-भूनी चीजों को खाने से परहेज करें। इसके अलावा डाइट में शुगर वाली चीजों को भी खाने से बचें।