logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गर्मी में चावल वाला पानी पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है?

चावल वाले पानी में कई प्रकार के विटामिन, मिनरल्स और पोषक तत्व मौजूद होते हैं। खासतौर से गर्मी में चावल वाला पानी पिया जाता है।

rice water

चावल वाला पानी, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

ज्यादातर घरों में लंच या डिनर में चावल बनते हैं। चावल को उबालकर बनाया जाता है जिससे इसमें पाया जाना वाला स्टार्च निकल जाता है। इस पानी को ज्यादातर लोग फेंक देते हैं। आप इस तरह की गलती न करें। चावल का पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खासतौर से ये आपके पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। गर्मी के मौसम में चावल वाले पानी को कई लोग पीते हैं। भले ही इसमें कोई स्वाद नहीं होता है लेकिन पेट के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है। 

 

चावल वाला पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता। साथ ही शरीर में उर्जा बनाने का काम भी करता है। आप चावल वाले पानी में स्वाद बढ़ाने के लिए काला नमक, भूना हुआ जीरा और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। इससे चावल वाले पानी का स्वाद बेहतर हो जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: गर्मी में पहनें इन फैब्रिक के कपड़े, शरीर रहेगा ठंडा

चावल वाली पानी पीने के फायदे

शरीर को हाइड्रेटेड रखता 

 

चावल का पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस करने में मदद करता है। साथ ही शरीर को जरूरी पोषक तत्व और मिनरल्स मिलते हैं।

 

त्वचा के लिए फायदेमंद है

 

चावल का पानी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। आप इसका इस्तेमाल टोनर की तरह कर सकते हैं। ये पानी त्वचा में कसावट लाने का काम करता है। इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है।

 

एनर्जी देता है

 

चावल के पानी में कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है। अगर आपको थकान महसूस होती है तो चावल का पानी पिएं। USDA">USDA में रिसर्च भी पब्लिश हुई थी जिसमें बताया गया कि चावल वाले पानी शरीर को एनर्जी और हाइड्रेटेड रखता है। यह गर्मी के लिए बहुत फायदेमंद है।

 

यह भी पढ़ें: चिलचिलाती धूप में करते हैं काम तो सिर्फ 20 रुपये खर्च करके गर्मी से ऐसे बचें

कैसे तैयार करें चावल का पानी?

  • अच्छा स्वाद के लिए ताजे चवालों का इस्तेमाल करें।
  • चावल को बहुत ज्यादा न पकाएं वरना पाना गाढ़ा हो जाएगा।
  • पानी को अच्छे से छानकर अलग कर लें।
  • पानी में नमक और भूना हुआ जीरा मिलाएं।
  • पानी को पीने से पहले अच्छे से ठंडा होने दें और फिर नींबू का रस मिलाएं।
  • इसे ताजा ही पी लें। 
  • लंबे समय तक बचा कर न रखें।

Related Topic:#Health

और पढ़ें