logo

ट्रेंडिंग:

कहां है उत्तराखंड का 'छोटा कश्मीर', बर्फबारी देखनी है तो कैसे पहुंचे?

मुनस्यारी जिसे लोग छोटा कश्मीर भी कहते हैं। उत्तराखंड की वादियों में बसा यह हिल स्टेशन दिल्ली से नजदीक है। कश्मीर से पहले आप यहां पहुंच सकते हैं।

Uttarakhand

उत्तराखंड के मुनस्यारी को छोटा कश्मीर कहते हैं। Photo Credit: munsiyaritours)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

फिल्मों में कुल्लू, मनाली और शिमला की खूबसूरत वादियां तो खूब दिखती हैं। कभी वहां जाने वाले पर्यटकों से वहां का हाल पूछिए। जरूरत से ज्यादा टूरिस्ट, ट्रैफिक जाम और मंहगे होटल्स लोगों को परेशान कर देते हैं, वहीं उत्तराखंड में एक 'मिनी कश्मीर' है, छिपा है, जिसे बेहद कम लोग जानते हैं।

यह मिनी कश्मीर मुनस्यारी में है। यह जगह  अपनी हरी-भरी वादियों, बर्फ से ढकी चोटियों,साफ नदियों और सुकून भरे माहौल के लिए मशहूर है। यहां आपको कश्मीर जैसी खूबसूरती तो मिलेगी लेकिन बिना किसी भारी भीड़ और शोर-शराबे के। यह जगह नेचर लवर्स, कपल, फैमिली ट्रैवलर्स और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। ट्रेकिंग, लोकल कल्चर, शांति और प्राकृतिक सुंदरता सब कुछ एक साथ अनुभव करने को मिलता है।  

यह भी पढ़ें: सर्दियों में कश्मीरी फिरन का ट्रेंड छाया, दिल्ली-मुंबई की लड़कियों में क्रेज

मुनस्यारी में घूमने की खूबसूरत जगहें कौन सी हैं? 

पंचचूली चोटियां जो मुनस्यारी की पहचान हैं। यहां से दिखने वाली पांच चोटियों पर जब सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूरज की किरणें इन बर्फीली चोटियों पर पड़ती हैं, तो ये सोने की तरह चमकने लगती हैं। खलिया टॉप, ट्रेकिंग के लिए पंसद किया जाता है। यह लगभग 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां से हिमालय का 360-डिग्री व्यू मिलता  है। सर्दियों में यहां स्कीइंग भी की जा सकती है।

बिर्थी फॉल, मुनस्यारी से लगभग 35 किलो मीटर पहले पड़ने वाला एक खूबसूरत झरना है। यहां हर तरफ हरियाली  देखने को मिलती है। यह एक परफेक्ट पिकनिक स्पॉट है।

नंदा देवी मंदिर जो न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि अपनी वास्तुकला और लोकेशन के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां से पंचचूली पहाड़ियों का नजारा और भी साफ दिखता है।

माहेश्वरी कुंड पुराणों से जुड़ी झील है,जो की बेहद शांत और सुंदर है। ट्रेकर्स के लिए यह एक छोटा और आसान रास्ता है, जो घने जंगलों के बीच से होकर गुजरता है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड घूमने जाने के लिए अलग से देने होंगे पैसे, जल्द लागू होगा नियम

  • कब जाएं: मार्च से जून और सितंबर से नवंबर के बीच का समय सबसे सही होता है।
  • कैसे पहुंचें: सबसे पास का रेलवे स्टेशन काठगोदाम है। यहां से आप बस या टैक्सी ले सकते हैं।
  • बजट टिप: यहां कई खूबसूरत 'होमस्टे' मिल जाएंगे, जो होटलों से सस्ते हैं।
Related Topic:#Uttarakhand News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap