logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या रोजाना नारियल पानी पीना है सेहत के लिए फायदेमंद? डॉक्टर से समझिए

नारियल पानी को सेहत के लिए फायदमेंद माना जाता है। क्या आप जानते हैं इसका अधिक सेवन आपके हृदय और किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Coconut Water

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नारियल पानी को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें कई पौष्टिक तत्व होते हैं। हेल्दी रहने के लिए कई लोग अपनी रेगुलर डाइट में नारियरल पानी को शामिल करते हैं। क्या आप जानते हैं कि नारियल पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक है क्योंकि इसमें पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है। एमबीबीएस, एमडी डॉक्टर जमाल ए खान ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके ये जानकारी दी है।

 

डॉक्टर जमाल ए खान ने कहा, 'जरूरत से ज्यादा नारियल पानी से शरीर में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है। इससे आपके हृदय पर असर पड़ता है'। उन्होंने आगे कहा, 'खासतौर पर बुजुर्ग लोगों को नारियल पानी को कम मात्रा में पानी चाहिए। इसमें पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है जो हृदय पर असर डाल सकता है। हम अपने मरीजों को कहते हैं कि नारियल पानी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। अगर आप गर्मी में बाहर निकलते हैं या बहुत तेज धूप है तो थोड़ा सा नारियल पानी पी सकते हैं। हालांकि इसे अपने डेली रूटीन में शामिल ना करें'।

 

ये भी पढ़ें- फास्टिंग करना सेहत के लिए कितना फायदेमंद, जानें इसके पीछे का साइंस

 

नारियल पानी के बारे में जानें ये बातें

 

WebMD के मुताबिक, नारियल पानी में कार्बोहाइड्रेट और पोटेशियम, सोडियम और मैंगनिशियम जैसे इलेक्ट्रोलिसिस की मात्रा होती है। इन इलेक्ट्रोलिसिस की वजह से नारियल पानी को डिहाइड्रेशन से बचने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

 

 

WebMD ने भी बताया कि नारियल पानी में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है। अगर आपके खून में पोटेशियम की मात्रा पर्याप्त है तो नारियल पानी का सेवन ना करें। सामान्य तौर पर पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होने पर यूरिन के जरिए बाहर निकल जाता है। अगर पोटेशियम की मात्रा जरूरत से ज्यादा हो तो किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। नारियल पानी पीने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

 

ये भी पढ़ें- कांगो में फैली रहस्यमयी बीमारी? 50 से ज्यादा की मौत; WHO ने चेताया

 

इसके अलावा सर्जरी के दौरान और बाद में नारियल पानी ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में बाधा उत्पन कर सकता है इसलिए कम से कम 2 हफ्तों के लिए इसे बंद कर दें। कुछ दवाओं को लेने के बाद नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है। इसलिए बिना अपनी डॉक्टर की सलाह के कुछ ना करें।

 

Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। खबरगांव इसकी पुष्टि नहीं करता है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।

 
Related Topic:#Health

और पढ़ें