logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कम तापमान की वजह से हो सकती है ये गंभीर बीमारी, जा सकती है जान

पहाड़ी इलाके में तापमान कम होता है। कम तापमान की वजह से ये गंभीर बीमारी हो सकती है। आइए जानते हैं इस बीमारी के लक्षण क्या है?

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा में ग्लेशियर टूटने से 55 लोग दब गए थे। ये सभी मजदूर बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) से जुड़े हुए थे और माणा में सड़क बना रहे थे। ग्लेशियर टूटने की वजह से सभी लोग पहाड़ में दब गए। बर्फ में दबे मजदूरों में से 50 लोग को बाहर निकाल लिया है। वहीं, 4 लोगों की मौत हो गई है। क्या आप जानते हैं पहाड़ों की सर्दी जानलेवा हो सकती है। अगर नहीं तो हम बताते हैं कैसे।

 

देश के कई इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ती है। कम तापमान आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। सर्दी में अगर शरीर का तापमान कम होने लगा तो हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ जाता है। क्या होती है ये बीमारी और इसका बचाव कैसे हो सकता है।

 

ये भी पढ़ें- PCOD और PCOS को एक समझने की गलती ना करें, जानें कैसे कर सकते हैं बचाव

 

कम तापमान की वजह से हो सकती है ये बीमारी

 

सर्दियों में जब तापमान कम होने लगता है तो शरीर का तपमान भी कम हो जाता है। इसको हाइपोथर्मिया बोलते हैं। ये एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर का तापमान 95°F से कम हो जाता है। शरीर गर्म नहीं रह पाता है। हाइपोथर्मिया की वजह से आपके हार्ट पर असर पड़ता है शरीर की नसे सिकुड़ने लगती है जिसकी वजह से कार्डियक अरेस्ट होने का खतरा बढ़ सकता है।

 

अगर इस मौसम में आपको बहुत अधिक सर्दी लग रही है तो तुरंत अपना इलाज कराएं। इसके अलाव जो लोग सर्दियों में बाहर खुलेआम सोते हैं उन्हें ये बीमारी होने का खतरा अधिक रहता है। सर्दी में कई मौतें

हाइपोथर्मिया की वजह से होती है। इस बीमारी का खतरा उन लोगों को ज्यादा होता है जो पहले से हृदय संबंधी बीमारी या डायबिटीज से पीड़ित है।

 

 

ये भी पढ़ें- क्या रोजाना नारियल पानी पीना है सेहत के लिए फायदेमंद? डॉक्टर से समझिए

 

हाइपोथर्मिया बीमारी के लक्षण

 

इस बीमारी का लक्षण सिर में तेज दर्द होना, बेहोशी, थकान और तेज ठंड लगना है।

 

हाइपोथर्मिया से बचाव

 

सर्दी में गर्म कपड़े पहनें, ज्यादातर देर तक बाहर ना रहें, अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।

 

 

 

Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। खबरगांव इसकी पुष्टि नहीं करता है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।

 


और पढ़ें