महिलाएं अपनी त्वचा को खूबसूरत रखने के लिए तरह-तरह के वायरल ट्रेंड को फॉलो करती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड वायरल हो रहा है जिसे मेंस्ट्रुअल मास्किंग नाम दिया है। इसमें महिलाएं अपने चेहरे पर पीरियड ब्लड लगा रही हैं और इसे एक नेचुरल मास्क बता रही है। उनका दावा है कि इस मास्क के जरिए त्वचा ग्लोइंग और खूबसूरत दिखती है।
क्या सच में पीरियड ब्लड लगाने से त्वचा ग्लोइंग होती है? इस बारे में हमने Aster CMI अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट Dr. Shireen Furtado से बात की।
यह भी पढ़ें- आपको ज्यादा ठंड क्यों लगती है? ये विटामिन हैं जिम्मेदार
क्या चेहरे पर पीरियड ब्लड लगाना चाहिए?
Dr. Shireen Furtado ने कहा, 'चेहरे पर पीरियड ब्लड नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ऐसा करना सुरक्षित नहीं है। इसमें बैक्टीरिया होते हैं जिसके कारण त्वचा में जलन, इंफेक्शन और पिंपल्स की समस्या हो सकती है। कुछ लोगों का मानना है कि इससे त्वचा में चमक आती है लेकिन इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। आपको इसकी जगह त्वचा पर माइल्ड क्लींजर, मॉश्चराइजर और विटामिन सी युक्त सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए। आप त्वचा पर एलोवेरा, शहद और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये चीजें त्वचा को साफ और मुलायम रखने का काम करती है।'
पीरियड ब्लड लगाने से होती हैं ये परेशानियां
पीरियड ब्लड में कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं जो आपकी त्वचा के रोम छिद्र में चला जाता है जिसकी वजह से पिंपल्स की समस्या हो सकती हैं। अगर आपकी सेंसिटिव त्वचा हैं तो रैशेज, खुजली और रेडनेस की समस्या हो सकती है। ये त्वचा के नेचुरल पीएच को कम करने का काम करता है। त्वचा पर कुछ भी लगाने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- World Aids Day: HIV और AIDS को एक समझते हैं लोग, जानिए दोनों का अंतर
पीरियड ब्लड में क्या होता है?
पीरियड आना एक प्राकृतिक प्रकिया है। हर महीने शरीर यूटरस को गर्भावस्था के लिए तैयार करता है। यदि गर्भावस्था नहीं होती है तो गर्भाश्य की अंदरुनी परत योनि के रास्ते खून के साथ बाहर निकल जाता है। पीरियड ब्लड में कई प्रकार के बैक्टीरिया, एंजाइम, म्यूकस होता है जो शरीर के लिए वेस्ट प्रोडक्ट होता है।
चेहरे को कैसे रखें हेल्दी और ग्लोइंग?
- चेहरे को फेश वॉश और क्लींजर से साफ करें।
- इसके बाद चेहरे को मॉश्चराइज करें।
- घर से बाहर निकलने से 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं।
- पर्याप्त नींद लें और हेल्दी खाना खाएं।