logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गिनती के कपड़ों में भी दिखें स्टाइलिश, आखिर क्या है कैप्सूल वार्डरोब?

कैप्सूल वार्डरोब कम कपड़ों में भी आपको सबसे स्टाइलिश दिखाने का स्मार्ट तरीका बताता है। मतलब आपके पास कपड़े कम होते हैं लेकिन आप स्टाइलिश दिखते हैं।

Symbolic Image, Photo Credit: Freepik

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

आज के समय में फैशन का मतलब अपनी अलमारी को कपड़ों से भरना नहीं है। अब असली स्टाइल का मतलब है, कुछ गिने-चुने अच्छे कपड़े रखना और उन्हें अलग-अलग तरीके से पहनना। इसी को आज के समय में 'कैप्सूल वार्डरोब' कहा जाता है। यह उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जो हर सुबह इस बात से परेशान रहते हैं कि 'आज क्या पहनूं?' असल में यह कपड़ों को कम करना नहीं है, बल्कि समझदारी से कपड़े चुनना है। जब आप अपनी अलमारी से फालतू कपड़ों की भीड़ हटा देते हैं तो आपका लुक और भी साफ और सुंदर दिखने लगता है।

 

गर्मियों के इस मौसम में अब लोग भारी और पसीना सोखने वाले कपड़ों से दूर भाग रहे हैं। अब लोग ऐसे कपड़े पसंद कर रहे हैं जो हवादार हों और पहनने में हल्के लगें। कैप्सूल फैशन का मूल मंत्र ऐसे कपड़ों का कलेक्शन बनाना है जो कभी पुराने नहीं होते और सालों-साल चलते हैं। यह सिर्फ दिखने के लिए नहीं है, बल्कि हमारे पर्यावरण के लिए भी अच्छा है। जब हम कम लेकिन अच्छी क्वालिटी के कपड़े खरीदते हैं, तो हम उन खराब कपड़ों को बढ़ावा देना बंद कर देते हैं जो प्रदूषण फैलाते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: चेहरे पर ब्यूटी फिलर्स का तड़का, कुदरती खूबसूरती के लिए कितना बड़ा खतरा?

गर्मियों में क्यों बढ़ रहा है यह ट्रेंड?

गर्मियों में कैप्सूल वार्डरोब का ट्रेंड इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि कोई भी इस चिपचिपाहट वाली गर्मी में भारी कपड़े नहीं पहनना चाहता। लोग अब आराम को सबसे ऊपर रखते हैं। इस ट्रेंड में कपड़ों के प्रकार कुछ इस तरह के होते हैं।

 

लिनेन और कॉटन की शर्ट्स: ये कपड़े पसीना सोखते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं।

 

हल्के रंगों के कपड़े: सफेद, क्रिम, और हल्के नीले रंग के कपड़े गर्मी को कम सोखते हैं और देखने में भी बहुत कूल लगते हैं।

 

लूज फिटिंग वाले कपड़े: बहुत ज्यादा टाइट कपड़ों की जगह अब लोग थोड़े खुले और आरामदायक कपड़े पहनना पसंद कर रहे हैं। 

 

मल्टी-परपज कपड़े: ऐसे कपड़े जिन्हें आप ऑफिस भी पहन सकें और शाम को घूमने जाते समय भी।

 

ग्लोबल फैशन रिपोर्ट्स की रिपोर्ट

फैशन की दुनिया में आ रहे इस बदलाव को न केवल लोग पंसद कर रहे हैं, बल्कि बड़े आकड़े भी इसकी गवाही दे रहे हैं। Global Fashion Outlook 2026 की नई रिपोर्ट बताती है कि अब बहुत सारे कपड़े खरीदने के बजाय अच्छी क्वालिटी के कपड़ों पर भरोसा कर रहे हैं। इस साल मिनिमल फैशन और कैप्सूल वार्डरोब की मांग में 44 प्रतिशत की बड़ी बढ़त देखी गई है।

 

वहीं दुनिया की बड़ी फैशन संस्था WGSN की रिपोर्ट कहती है कि 'फ्यूचर मिनिमलिज्म' इस साल की सबसे बड़ी थीम है। लोग अब बहुत ज्यादा चमक-धमक वाले रंगों के बजाय हल्के और शांत रंगों को ज्यादा पंसद कर रहे हैं। Data Insights Market Report का अंदाजा है कि कैप्सूल वार्डरोब का कारोबार इस साल के आखिर तक 4.12 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा, जिससे साफ है कि यह ट्रेंड अब एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री बन चुका है।

 

मिक्स एंड मैच स्टाइलिंग का जादू

एक परफेक्ट मिनिमल वार्डरोब बनाना एक कला है। इसमें आपको बहुत ज्यादा खरीदी नहीं करनी होती, बस सही चाजों को चुनना होता है। जैसे एक अच्छी सफेद टी-शर्ट आपकी नीली जींस के साथ भी चलेगी और काली पैंट के साथ भी। इसी को 'मिक्स एंड मैच' कहते हैं। इस स्टाइल का असली जादू यही है कि आप कम कपड़ों में भी हर दिन एक नया लुक पा सकते हैं। एक शर्ट को आप सुबह ऑफिस में फॉर्मल तरीके से पहन सकते हैं और उसी शर्ट के बटन खोलकर नीचे एक टी-शर्ट पहनकर शाम को दोस्तों के साथ कूल में जा सकते हैं। 

 

 

यह भी पढ़ें: मॉल के बजाय सरोजनी के कपड़े क्यों खरीदते हैं लोग? वजह जान लीजिए

कम कपड़ों में समय और पैसे की बड़ी बचत

मिनिमल वार्डरोब रखने से आपको रोज-रोज कपड़े चुनने का सिरदर्द नहीं होता। जब आपकी अलमारी में वहीं कपड़े होते हैं जो आपको पंसद हैं और जो आप पर अच्छे लगते हैं, तो तैयार होना बहुत आसान हो जाता है। इससे आपके पैसे भी बचते है और समय भी। साल 2026 का यह दौर हमें सिखाता है कि अलसी स्टाइल कपड़ों की गिनती में नहीं, बल्कि उन्हें पहनने के सही तरीके में छिपा है। 

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें