logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नवरात्रि में व्रत रखना सेहत के लिए कैसे फायदेमंद? डाइटिशियन से समझें

नवरात्रि में कई लोग 9 दिनों व्रत रखते हैं। व्रत रखना आपके सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। आइए समझते हैं कैसे?

 navratri what to eat

प्रतीकात्मक तस्वीर, photo credit, freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रुपों की पूजा होती है। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए कई लोग व्रत रखते हैं। व्रत में कुछ लोग फलाहार करते हैं। वहीं कुछ लोग दिन और रात सिर्फ एक गिलास दूध पीकर रहते हैं। क्या आप जानते हैं कि व्रत का सिर्फ आध्यात्मिक ही नहीं वैज्ञानिक महत्व भी होता है। व्रत रखने से वजन कंट्रोल होता और बॉडी डिटॉक्स होती हैं।

 

हमने जयपुर, न्यूट्रीप्लस की डायरेक्टर और सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अंजलि फाटक से पूछा कि व्रत में क्या खाना चाहिए और किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए?

 

यह भी पढ़ें- काली या पीली कौन सी किशमिश है दिल के लिए फायदेमंद? जानते हैं आप

व्रत में क्या खाना चाहिए?

पपीता, केला, अनार, खीरा, सेब, तरबूज आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप नट्स, मखाना, राजगीरा, कद्दू, साबुरदाना आदि खा सकते हैं। हालांकि साबुरदाना खाते समय इस बात का ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा मात्रा में ना खाएं क्योंकि उसमे कार्बेहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। अधिक मात्रा में खाने से पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। विटामिन ए और सी वाली चीजें खाएं। इन चीजों को खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इसके अलावा दूध, दही, छाछ आदि चीजों का सेवन करें। आप लौकी का रायता, कद्दू और खीरे का रायता खा सकते हैं। इन सभी चीजों में एंटी ऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है, साथ ही दही होता है जिस वजह से प्रोबॉयोटिक की तरह काम करता है। व्रत में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल पानी, नींबू पानी, घर का बना जूस, छाछ, ग्रीन टी आदि का सेवन करें।, सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अंजलि फाटक

डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान

गर्भवती महिलाएं, स्तनपान करने वाली महिलाएं और डायबिटीज के मरीज इस बात का ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा देर तक भूखे नहीं रहे या एक साथ बहुत ज्यादा खाना ना खाएं। थोड़ी- थोड़ी देर पर कुछ खाएं। डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में प्रोटीन वाली चीजों को शामिल करें। उदाहरण के लिए दही, पनीर, तोफू आदि। साथ ही लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजें खाएं।

 

यह भी पढ़ें- क्या है कीटो डाइट, इसे एंटी डिप्रेशन क्यों बोल रहे एक्सपर्ट?

सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है फास्टिंग?

फास्टिंग एक तरह से आपके शरीर को रीबूट करता है। यह आपके शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है, साथ ही मन को भी शांति मिलती है। फास्टिंग करने से फोकस बढ़ता है। इसका आयुर्वेद में भी महत्व बताया गया है। जब आप शाम के समय में व्रत खोलते हैं तो पहले लिक्विड डाइट वाली चीजें लें। इसके बाद थोड़ा खाना खाएं। एकदम से बहुत ज्यादा खाना न खाएं। अपनी डाइट में विटामिन्स, मिनरल्स, आयरन और इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस करके रखें। ये सभी चीजें  आपको फलों और सब्जियों में मिल जाती है। फास्टिंग गट हेल्थ के सिए बहुत अच्छा होता है। साथ ही पाचन तंत्र को कम काम करना पड़ता है जिस वजह से नींद की क्वालिटी अच्छी होती है।

व्रत में इन बातों का रखें ध्यान

  • बहुत देर तक भूखे रहने की गलती न करें।
  • बहुत ज्यादा तली भूनी चीजों को खाने से बचें।
  • हर थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी जरूर पिएं।
  • कोई न कोई फिजिक्ल एक्टिविटी जरूर करें।
  • बहुत ज्यादा खाने की गलती न करें।
  • कई लोग व्रत में बहुत ज्यादा चाय-कॉफी का सेवन करते हैं। आप इस तरह की गलती न करें। अधिक चाय या कॉफी पीने से ब्लोटिंग, गैस और पेट दर्द की समस्या हो सकती हैं।
  • बहुत ज्यादा मीठा या नमक न खाएं।

 

Related Topic:#Navratri 2025

और पढ़ें