नवरात्रि में भक्त नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। व्रत में लोग सबसे ज्यादा साबूदाने की खिचड़ी, कुट्टू की पूड़ी और आलू से बनी चीजें खाते हैं। व्रत में ज्यादातर चीजों को खाने की मनाही होती है। ऐसे में शरीर की एनर्जी को मेंटेन रखना बेहद जरूरी होता है ताकि थकान, कमजोरी महसूस न हो।
खासतौर से वे लोग जो दिन भर ऑफिस में काम करते हैं। उन्हें अपनी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आप व्रत में किन चीजों को खाएं जिससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी न हों।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाते हैं तो इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
प्रोटीन से करें अपनी दिन की शुरुआत
ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत कुट्टू की पूड़ी और आलू से बनी चीजों से करते हैं। इन दोनों में ही कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। आप इस तरह की गलती न करें। आप दही, दूध, पनीर और नट्स खा सकते हैं। आप दही और पनीर के साथ कुट्टू की रोटी खाएं। ये एक हेल्दी ऑप्शन है।
आपको साबूदाने और आलू से दूरी बनानी चाहिए। इन दोनों चीजों में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा है और प्रोटीन और फाइबर की मात्रा बेहद कम होती है। आप इनकी जगह पर राजगीरा और सिंघाड़े के आटे से बनी रोटियां खाएं।
इन फलों और सब्जियों को खाएं
इस के साथ फल और सब्जियां खाएं। अपनी डाइट में सेब, संतारा, अमरूद, पपीता शामिल करें। सब्जियों में खीरा, लौकी, कद्दू खाएं। इनमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। साथ ही पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। आप पानी के अलावा छाछ पी सकते हैं। व्रत में मीठी चीजों के सेवन कम करें। इन चीजों को ज्यादा मात्रा में लेने ब्लड शुगर कम होता है और एनर्जी भी कम महसूस होती है। आप मखाने और नट्स को घी में रोस्ट करके खा सकते हैं लेकिन नियमित मात्रा में खाएं।
यह भी पढ़ें: आरजे मिट्टे सेरेब्रल पाल्सी से थे पीड़ित, जानिए लाइलाज बीमारी के लक्षण और कारण
इन बातों का रखें ध्यान
- व्रत खोलते समय लोग अक्सर जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं जिसकी वजह से अपच, गैस, ब्लोटिंग (पेट फूलना), पेट दर्द और दस्त जैसी परेशानियां हो सकती है। इसलिए नियमित मात्रा में खाना खाएं।
- डायबिटीक मरीजों को अपने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही व्रत रखना चाहिए ताकि उनकी तबीयत पर असर न पड़ें।
- जिन लोगों को किडनी की समस्या हैं उन्हें भी अपने डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए।