logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली की इन जगहों पर फ्री में मिलेगी गरबा और डांडिया नाइट्स पर एंट्री

नवरात्रि के समय में गरबा और डांडिया नाइट्स का खास क्रेज होता है। अगर आप भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ गरबा और डांडिया नाइट्स का प्लान बना रहे हैं तो इन फ्री जगहों पर जा सकते हैं।

dandiya nights

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo credit: gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली में नवरात्रि के आते ही गरबा और डांडिया नाइट्स की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। लोग अपने दोस्तों और परिवारों के सदस्यो के साथ गरबा और डांडिया नाइट्स में शामिल होने का प्लान बना रहे हैं। इस समय दिल्ली, नोएडा में कई तरह के खास इवेंट्स होते हैं जहां पर गरबा और डांडिया की धूम देखने को मिलती है लेकिन इन जगहों पर टिकट्स लगती है। 

 

हम आपको दिल्ली की कुछ चुनिंदा जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां पर आप फ्री में गरबा और डांडिया का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए बिना देर किए इन जगहों के बारे में जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: व्रत में कुट्टू की पूड़ी और साबूदाना छोड़ें, इन चीजों से करें दिन की शुरुआत

दिल्ली में फ्री में इन जगहों पर खेले गरबा, डांडिया

चितरंजन पार्क

 

दिल्ली के चितरंजन पार्क में लोग पंडाल देखने के लिए जाते हैं। नवरात्रि के समय यह जगह मिनी कोलकाता लगती है। 17 से 23 अक्टूबर तक शाम 5 बजे से फ्री में डांडिया खेल सकते हैं। दोस्तों और परिजनों के साथ इस जगह को एक बार जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। आपको इस जगह पर बंगाल का स्वाद भी मिलेगा जिसे आपको बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए।

 

छत्रसाल स्टेडियम

 

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आप फ्री में गरबा और डांडिया खेल सकते हैं। दिल्ली सरकार ने इस साल का सबसे बड़ा गरबा और डांडिया नाइट्स का आयोजन किया है। 16, 17 और 18 अक्टूबर तक आप फ्री में यहां पर डांडिया खेलने के लिए आ सकते हैं।

 

View on Instagram

 

लाजपत नगर

 

लाजप नागर में दुर्गा पंडाल के साथ डांडिया और गरबा खेलने का मुफ्त में इंतजाम है। 19 से 23 अक्टूबर तक फ्री में डांडिया खेल सकते हैं। प्रेवश करने की एंट्री शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक है। आपको डांडिया स्टिक लेकर आनी है। इसके अलावा डिफेंस कॉलोनी में भी 20 से 23 अक्टूबर तक फ्री में डांडिया खेल सकते हैं।

 

 

View on Instagram

यह भी पढ़ें: नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाते हैं तो इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

 

कश्मीरी गेट

 

कश्मीरी गेट मे सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा समिती है। यह हर साल गरबा और डांडिया नाइट्स का आयोजन किया जाता है जहां पर एंट्री पूरी तरह से फ्री है। इस साल 20 से 23 अक्टूबर तक यह आयोजन किया गया है। इसमें प्रवेश की एंट्री का समय दोपहर 4 बजे है।

 

Related Topic:#Navratri

और पढ़ें