वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे केंद्रीय बजट पेश करेंगी। हर भारतीय जानना चाहता है कि इस बार के बजट में क्या कुछ मिलने वाले हैं? इसी पर सभी की निगाहें टिकी हैं। यह उनका लगातार 9वां बजट है। हर साल बजट वाले दिन निर्मला सीतारमण का पहनावा लोगों का ध्यान खींचता है। उनकी साड़ियों में भारत की संस्कृति की छाप होती है।
इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंगनी कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी है। साड़ी में गोल्डन कलर के धागे के काम किया है। बैंगनी रंग को महिला सशक्तीकरण, गरिमा और समानता का प्रतीक माना जाता है। कांजीवरम साड़ी को खास टैक्सचर, पैटर्न और शाइन के लिए जाना जाता है। दक्षिण भारत में इन साड़ियों को मुख्य रूप से बनाया जाता है जिसे दुनियाभर में पसंद किया जाता है।
यह भी पढ़ें: 9 बजट, 9 अलग रंग, हर बार चर्चा का केंद्र बनीं निर्मला सीतारमण की साड़ियां
निर्मला सीतारमण ने पहनी कांजीवरम साड़ी
निर्मला सीतारमण ने तमिलनाडु की प्रसिद्ध कांजीवरम साड़ी पहनी है। साड़ी में गोल्डन और बैंगनी कलर का बाउडर है जो उन्हें रॉयल लुक दे रहे हैं। उन्होंने साड़ी के साथ पीले रंग का फुलस्लीव ब्लाउज पहना है तो उनके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बन रहा है। उन्होंने साड़ी के साथ गहरे ब्राउन कलर की शॉल को दाहिने कंधे पर रखा है।


कांजीवरम साड़ी का इतिहास
7वीं शताब्दी में पल्लव राजवंश के शासनकाल के दौरान कांजीवरम साड़ियों को बनाने की शुरुआत हुई थी। इन साड़ियों को प्रिट लूम तकनीक से हथकरघे पर बुना जाता है जिसमें पैटर्न बनाने के लिए पैडल और पुली का यूज किया जाता है। साड़ी की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए असली रेशम से बुना जाता है।
पिछले बजट में पहनी थी मधुबनी साड़ी
2025 के बजट में निर्मला सीतारमण ने मधुबनी पेटिंग वाली साड़ी पहनी थी। वह साड़ी उन्हें पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी ने गिफ्ट की थी। साड़ी पर मछली डिजाइन का बना था जिसे सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।