आज के समय में हम जिस तरह का लाइफस्टाइल जी रहे हैं। उसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पड़ता है। हम ऑफिस में 8 से 10 घंटे तक कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं। इस तरह की डेस्क जॉब में ज्यादातर लोग घंटों एक ही जगह पर बैठे रहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि आपकी यह एक छोटी सी आदत सेहत के लिए कितनी खतरनाक साबित हो सकती है।
फिजिकल ऐक्टिविटी नहीं करने की वजह से कमर में दर्द, पीठ दर्द, सर्वाइकल, मांस पेशियों में ऐंठन, मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को भी बढ़ाने का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं घंटों बैठे रहने से क्या-क्या परेशानियां हो सकती हैं। इससे बचाव का तरीका क्या है?
यह भी पढ़ें: प्याज के रस और रोजमेरी से क्या बालों को होता है फायदा? स्टडी में खुलासा
घंटों एक जगह बैठे रहना सेहत के लिए खतरनाक
पैरों की मांसपेशियां कमजोर होना
जब आप कुर्सी पर लंबे समय तक बैठे रहते हैं तो आपके पैरों की मांसपेशियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है। इस प्रकिया को मसल एट्रॉफी कहा जाता है। कमजोर मांसपेशियां शरीर को ठीक से संतुलित नहीं रख पाती है। इस वजह से सीढ़ियां चढ़ते-उतरते या कोई भारी सामान उठाते समय चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। आप मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए स्क्वैट्स, लंजेस जैसी एक्सरसाइज करें। हर आधे घंटे में 2 से 5 मिनट के लिए टहलें।
वजन बढ़ना
जब आप चलते फिरते हैं तो मांसपेशियां लाइपोप्रोटीन लाउपेस नाम का एंजाइम बनाता है। यह एंजाइम आपके खाने में मौजूद फैट और शुगर को सही तरीके से प्रोसेस करने का काम करता है। जब आप लंबे समय तक बैठे रहते हैं शरीर में यह एंजाइम कम बनने लगाता है। इसका असर आपके मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है।
इस वजह से बॉडी मास इंडेक्स बढ़ता है और शरीर में बॉडी फैट बढ़ता है। शोध से यह भी पता चला है कि आप जितना अधिक बैठे रहते हैं उतना अधिक विसरल फैट ( वह चर्बी होती है जो पेंट के अंदर लिवर, आंतों के आस-पास जमती है) बढ़ता है। विसरल फैट बढ़ने के कारण टाइप 2 डायबिटीज, हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक खतरा बढ़ जाता है।
एंग्जाइटी और डिप्रेशन
2025 की स्टडी में पाया गया कि जो लोग फिजिकल एक्सरसाइज नहीं करते हैं उनमें 89% एंग्जाइटी के लक्षण और 149% तक डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। आप नियमित रूप से व्यायाम करके इन चीजों से छुटकारा पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: तेल के साथ मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, झड़ते बालों से मिलेगा छुटकारा
कंधे और गर्दन में अकड़न
लंबे समय तक एक ही पॉजिशन में बैठे रहने से कंधे और गर्दन में अकड़न की समस्या पैदा होती है। खासतौर से जब आप स्क्रीन के सामने गर्दन को झुकाकर या गलत पॉश्चर में बैठते हैं।
डायबिटीज का खतरा
लंबे समय तक बैठे रहना आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जो लोग लंबे समय तक एक जगह पर घंटों बैठे रहते हैं उनमें टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा 135% तक बढ़ जाता है।
हृदय रोग का खतरा
ज्यादा देर तक बैठकर रहने से आपके दिल की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है और समय के साथ हृदय संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जब आप लंबे समय तक बैठे रहते हैं तब आपके पैर में खून में जमा होने लगता है। इससे दिल तक वापस लौटने वाले खून की मात्रा कम हो जाती है। इस कारण दिल को शरीर तक खून पहुंचाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होती है। 2024 की एक स्टडी में पाया गया कि घंटों बैठकर टीवी देखने से स्ट्रोक आने का खतरा 58% तक बढ़ जाता है।
कैंसर का खतरा
लंबे समय तक बैठे रहने की वजह से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। 2022 की स्टडी के मुताबिक बहुत देर तक बैठे रहने अंडाश्य, गर्भाश्य और कोलोन कैंसर के होने का खतरा 25% तक अधिक बढ़ जाता है।
कैसे रखें खुद का ख्याल?
- हर आधे घंटे पर 2 से 3 मिनट के लिए काम से ब्रेक लेकर टहलें।
- डेस्क पर बैठकर हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें।
- ब्रेक मिलने पर 10 मिनट के लिए वॉक करें।
- फिटनेस ट्रैकर मशीन से रोजाना देखें आप कितने कदम रोजाना चलते हैं?