logo

ट्रेंडिंग:

रोजमेरी या टी ट्री ऑयल, बालों के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

बालों को हेल्दी रखने के लिए कुछ लोग रोजमेरी और कुछ लोग टी ट्री का इस्तेमाल करते हैं। आइए जानते हैं दोनों में से बेहतर कौन सा है?

Rosemary Vs Teatree Oil

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

हमारे खराब लाइफस्टाइल और खानपान का असर हमारे बालों पर भी दिखता है। इस वजह से बाल रुखे और बेजान नजर आते हैं। बालों को स्वस्थ और फ्रीज फ्री रखने के लिए एसेंशियल ऑयल की मदद लें सकते हैं। एसेंशियल ऑयल से बालों को पोषण मिलता है। साथ ही ग्रोथ को बढ़ाने का काम करता है। आपने अक्सर सुना होगा कि बालों के लिए रोजमेरी ऑयल और टी ट्री ऑयल अच्छा होता है। ये दोनों तेल बालों की ग्रोथ और डैंड्रफ से छुटकारा पाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं इन दोनों तेलों में से कौन सा बालों के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।

 

बालों की ग्रोथ ब्लड फलो, हार्मोन, कैसा खानपान है और हमारे जीन्स कैसे हैं? इन सभी बातों पर निर्भर करता है। रोजमेरी या टी ट्री ऑयल आपके बालों को रातोंरात नहीं उगाता है। ये दोनों चीजें आपके स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं को ठीक करती हैं ताकि बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकें।

 

यह भी पढ़ें: इंटरमिटेंट फास्टिंग के नुकसान: पतले होने के चक्कर में दिल पर बढ़ रहा है दबाव

रोजमेरी का तेल

रोजमेरी का तेल बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। यह बालों के अच्छा होता है। यह तेल आपके स्कैल्प में ब्लड फ्लो को बढ़ाने का काम करता है ताकि ऑक्सीजन और पोषण जड़ों तक पहुंचता है। पतले बाल और बाल झड़ने की समस्या को कम करने में मदद करता है। कुछ अध्ययनों में कहा गया कि रोजमेरी मिनोक्सिडिल की तरह काम करता है। बालों की ग्रोथ बढ़ती है। बाल झड़ने और टूटने की समस्या को रोकता है। जो लोग पहले से गंजेपन की समस्या से गुजर रहे हैं। उनकी समस्या को ठीक नहीं हो सकती है।

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल बैक्टीरिया और फंगस की समस्या को खत्म करने का काम करता है। यह डैंड्रफ और स्कैल्प में संक्रमण के खतरे को कम करता है। साफ स्कैल्प बालों को बेहतर तरीके से उगने में मदद करता है। इसके अलावा जिनको खुजली की समस्या रहती है उन्हें टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए।

रोजमेरी और टी ट्री में क्या अंतर है?

रोजमेरी ऑयल बालों की ग्रोथ में मदद करता है। वहीं, टी ट्री ऑयल बालों के स्कैल्प को साफ रखता है। दोनों के अपने-अपने काम है।
 
इन तेलों को इस्तेमाल कैसे करना है

 

आपको सीधा इन तेलों को बाल में नहीं लगाना है। आपको सबसे पहले 2 चम्मच नारियल तेल या बादाम का तेल लेना है। उसमें 4 से 5 बूंदें रोजेमरी और 3 से 4 बूंदे टी ट्री ऑयल के डालने है। अपने स्कैल्प में लगाकर मसाज करें। तेल लगाने के बाद एक या दो घंटे को छोड़ दें। इसके बाद शैंपू लगाकर बाल धो लें।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap