हमारे घर की रसोई में ऐसे कई मसाले हैं जिसका इस्तेमाल दमकती त्वचा पाने के लिए किया जाता है। उन में से एक हल्दी भी है। हल्दी के फेस पैक का इस्तेमाल दमकती त्वचा के लिए किया जाता है। इसके अलावा जब लोग बीमार पड़ते हैं तब हल्दी वाला दूध पीते हैं। क्या आप जानते हैं हल्दी वाला पानी भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हल्दी वाला पानी शरीर के लिए डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है। यह सिर्फ पाचन के लिए फायदेमंद नहीं है बल्कि त्वचा में निखार लाने में भी मदद करता है।
हल्दी में करक्यूमिन नाम का केमिकल पाया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। आइए जानते हैं हल्दी वाले पानी आपके स्किन केयर के लिए कैसे फायदेमंद है?
यह भी पढ़ें: पीरियड्स के दर्द में घरेलू उपाय है कितने असरदार? डॉक्टर से समझिए
त्वचा के लिए फायदेमंद है हल्दी वाला पानी
हल्दी वाला पानी आपकी त्वचा को हील करता है। कई लोग जो नियमित रूप से हल्दी वाला पानी पीते हैं उनकी त्वचा ज्यादा फ्रेश और ग्लोइंग दिखती हैं। ये आपके इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। ये आपकी त्वचा में अंदर से निखार लाने में मदद करता है। हल्दी का इस्तेमाल सदियों से हो रहा है। इतना ही नहीं शादी में हल्दी का कार्यक्रम होता है जो आपकी त्वचा को ग्लोइंग और खूबसूरत बनता है।
इसके अलावा जिन लोगों को मुंहासे की समस्या होते है। उन्हें हल्दी का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। क्या हल्दी लगाने से रातोंरात मुंहासे ठीक हो जाते हैं? इससे आपके पिंपल्स रातोंरात ठीक नहीं होते हैं लेकिन त्वचा को लंबे समय में फायदा मिलता है।
यह भी पढ़ें: जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज कैसे बढ़ा रही इनफर्टिलिटी का खतरा? डॉक्टर से समझें
ग्लोइंग त्वचा के लिए अपनाएं ये आदतें
- जब आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी ड्रिंक के साथ करते हैं तो दिन भर अच्छा महसूस करते हैं।
- अधिक मात्रा में पानी पिएं।
- बाहर की तली-भूनी चीजें खाने से परहेज करें।
- अपने स्किन केयर को लगातार फॉलो करें।
- रोजाना सनस्क्रीन लगाएं।
हल्दी वाला पानी सामान्य मात्रा में पीने से कोई नुकसान नहीं होता है। अगर आप जरूरत से ज्यादा हल्दी वाला पानी पीते हैं तो गैस, पेट दर्द, पेट फूलने और उल्टी की समस्या हो सकती है।
हल्दी वाला पानी कैसे बनाएं?
1 ग्लास गुनगुन पानी में चुटकी भर हल्दी डालें। हल्दी वाले पानी का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें थोड़ा सा नींबू का रस, चुटकी भर काली मिर्च और शहद मिलाएं।