मार्च के महीन में मौसम में तेजी से बदलाव देखा गया है। किसी दिन धूप तो किसी दिन ठंडी महसूस हो रही है। ऐसे में मौसम में सेहत पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। शरीर को मौसम के हिसाब से खुद को ढालने में समय लगता है। यह मौसम उन लोगों के लिए ज्यादा नुकसानदायक है जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है। ऐसे लोगों को सर्दी, जुकाम, गले में खराश, सिरदर्द और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
खासतौर से वे लोग जो ऑफिस या कॉलेज जाते हैं उन्हें अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिसे आपको घर से बाहर निकलते समय साथ अपने बैग में जरूर रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: जिस पैकेज्ड फूड से कंपनियां बना रही हैं 14 लाख करोड़, उसके नुकसान क्या हैं?
घर से बाहर निकलते समय रखें ये चीजें
पानी की बोतल
घर से निकलते समय अपने बैग में पानी की बोतल जरूर रखें। गर्मियों में अक्सर पानी की कमी महसूस होती है। पानी की कमी की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में बिना पानी के बोतल के घर से बाहर न निकलें।
सनस्क्रीन
गर्मी के मौसम में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें । सनस्क्रीन सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने का काम करता है। हर व्यक्ति को अपने स्किन टाइप के हिसाब से सनस्क्रीन लगानी चाहिए। दिन में दो बार सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
जर्म प्रोटेक्शन वाइप्स
गर्मी के मौसम में लोगों को अधिक पसीना आता है। इस पसीने को पोछने के लिए जर्म प्रोटेक्शन वाइप्स का इस्तेमाल करें। ये वाइप्स किटाणुओं का मारने का काम करते हैं। साथ ही त्वचा के हिसाब से पीएच बैलेंस को मेंटेन करते हैं।
यह भी पढ़ें: गर्मी में क्या करें कि त्वचा घमौरियों से रहे सुरक्षित? नोट कर लीजिए टिप्स
छाता
गर्मी के मौसम में घर से छाता या स्कार्फ लेकर निकलें। इन दोनों चीजों की मदद से आपको सीधे सिर पर धूप नहीं लगेगी। इसके अलावा सनग्लासेज भी लेकर बाहर निकलें। चश्मा आपको सीधे धूप से बचाने का काम करता है। घर से निकलते समय ये दोनों चीजें लेकर बाहर निकलें।
विटामिन सी युक्त फ्रूट्स
अपनी डाइट में विटामिन सी युक्त फ्रूट्स को शामिल करें। इसमें एंटी ऑक्सीडेट की भरपूर मात्रा होती है। ये फल शरीर में पाचन तंत्र को बेहतर करता है। साथ ही इन्यूनिटी को मजबूत करने का काम करता है।
इलेक्ट्रोलाइट्स ड्रिंक
गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए इलेक्ट्रलाइट्स वाली ड्रिंक्स का इस्तेमाल करें। ये ड्रिंक्स शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते और इलेक्ट्रोलाइट्स को भी बैलेंस करने में मदद करते हैं।