logo

मूड

ट्रेंडिंग:

त्वचा को समय से पहले बूढ़ा बना देती हैं ये आदतें, आज ही छोड़ें

कुछ लोग अपनी उम्र से ज्यादा बूढ़े दिखते हैं। आइए हम आपको उन आदतों के बारे में बता रहे हैं जिससे आपकी त्वचा की उम्र तेजी से बढ़ती है।

ageing tips

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

त्वचा हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंग है। उम्र बढ़ने पर सिर्फ त्वचा के रंग-रूप में ही बदलाव नहीं आता है बल्कि इसके काम करना का तरीका भी बदलता है। उम्र बढ़ना एक बायोलॉजिकल प्रक्रिया है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो पहले से ही तय है लेकिन बुढ़ापे के जल्दी आने का कारण अंदरुनी और बाहरी दोनों हो सकता है। इन दोनों कारणों की वजह से आपकी त्वचा उम्र से पहले ही बूढ़ी लगने लग सकती हैं। इसके पीछे आपके लाइफस्टाइल का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है।

 

बुढ़ापा आने पर त्वचा में फाइन लाइंस, झुर्रियां, त्वचा में ड्राईनेस, दाग-धब्बे की समस्याएं बढ़ जाती हैं। त्वचा के अलावा बालों पर भी इसका असर दिखता है। आपके बाल सेफद होने लगते हैं, बाल पतले हो जाते हैं और स्कैल्प दिखने लगती है। आप अपनी लाइफस्टाइल में छोटे छोटे बदलाव करके एजिंग की प्रक्रिया को स्लो कर सकते हैं। इसके लिए इन आदतों को आज ही छोड़ना होगा।

 

यह भी पढ़ें: क्या है लिम्फैटिक ड्रेनेज मसाज, जिसे फायदेमंद बता रहे हैं सेलेब्स?

आज ही छोड़ें ये आदतें

अधिक तनाव लेना

 

अधिक तनाव लेने से उम्र बढ़ने की प्रकिया तेज हो जाती है। अधिक तनाव लेने से शरीर में कोर्टिसोल का लेवल बढ़ता है जिससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है और फ्री रेडिकल्स बनते हैं। ये फ्री रेडिकल्स कोलेजन को तेजी से कम करते हैं जिससे उम्र बढ़ने की प्रकिया तेज हो जाती है। तनाव कम लेने से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।

 

स्मोकिंग और शराब

 

ये दोनों चीजें त्वचा में हाइड्रेशन का लेवल कम कर देती है जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीक से नहीं होता है। इस वजह से त्वचा को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और पोषण नहीं मिलता है जिससे कोलेजन कम होने लगता है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। पूरी तरह से शराब और सिगरेट पीना बंद करें। इसका फायदा आपकी त्वचा को मिलेगा और गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से दूर रहेंगे।

 

सनस्क्रीन नहीं लगाना

 

सनस्क्रीन नहीं लगाने से त्वचा सीधे धूप के संपर्क में आती है और यूवी रे से नुकसान पहुंचता है। त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए दिन में दो बार एसपीएफ 50 वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

 

यह भी पढ़ें: बुजुर्गों के साथ जा रहे हैं घूमने? इन बातों का रखें ध्यान, सफर होगा आसान

 

अनहेल्दी डाइट

 

अनहेल्दी डाइट और त्वचा के बूढ़े होने के बीच में सीधा संबंध है। जब हम ज्यादा ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला खाना खाते हैं तो कोलेजन तेजी से टूटता है जिससे उम्र बढ़ने की प्रकिया तेज होती है। इसलिए एंटी ऑक्सीडेंट के साथ संतुलित आहार वाला भोजन करें। एंटी ऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है और कोलेजन को टूटने से बचाता है।
 
पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीना

 

उम्र बढ़ने के साथ ऑयल ग्लैंड्स की कार्यक्षमता कम हो जाती है जिससे त्वचा ड्राई और बेजान लगती है। पानी नहीं पीने की वजह से त्वचा में पानी की कमी हो जाती है जिससे त्वचा में लचीलापन कम होने लगता है। हर व्यक्ति को कम से कम 2 से 3 लीटर पानी जरूर पानी चाहिए।

Related Topic:#Skin Care

और पढ़ें