logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ये लक्षण बताते हैं हार्ट ब्लॉकेज का खतरा, बीमारियों से रहेंगे दूर

हृदय संबंधी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़े हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे कारण क्या है और इसके लक्षण के बारे में जानते हैं।

heart blockage,

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

खराब लाइफस्टाइल की वजह से सेहर पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। पिछले कुछ सालों में सीडेंटरी लाइफस्टाइल की वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और टाइप 2 डायबिटीज के मामलों में वृद्धि हुई है। हृदय संबंधी बीमारियां दुनिया भर में मृत्यु के कारणों में से एक हैं। हार्ट डिजीज होने का मुख्य कारण आर्टरीज का ब्लॉक होना है जिसे कोरोनरी आर्टरी बीमारी भी कहा जाता है। अकसर हमने सुना है कि आपके हार्ट में 40 प्रतिशत ब्लॉकेज है तो किसी में 70 प्रतिशत है। आइए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में जिससे आप पहचान पाएंगे कि हार्ट में ब्लॉकेज है या नहीं। इन लक्षणों के बारे में जानकारी मिलने के बाद आप स्वस्थ रह सकते हैं और आने वाले समय में बीमारियों से बच सकते हैं।

 

सीने में दर्द या भारीपन

 

हार्ट ब्लॉकेज का सबसे आम लक्षण है सीने में दर्द या छाती में भारीपन। आपको फिजिकल एक्टिविटी करते हुए असहज महसूस होगा। खासतौर पर अगर आप चल या एक्सरसाइज कर रहे हैं  तो आपको सीने में दर्द हो सकता है। अगर आपको ज्यादा देर तक सीने में दर्द होता है तो जरूरी है कि डॉक्टर को दिखाएं।

 

 ये भी पढ़ें-  मोटे होने के डर से ना करें खाना छोड़ने की गलती, हो सकती है ये बीमारी

 

सांस लेने में दिक्कत होना

 

आर्टरीज के ब्लॉक होने के वजह से हृदय पर्याप्त मात्रा में ब्लड को पंप नहीं कर पा रहा है जिस कारण से सांस लेने में दिक्कत होती है। सांस लेने में दिक्कत आपको कभी भी हो सकती है।

 

चक्कर आना

 

ब्लॉक आर्टरीज की वजह से हृदय दिमाग को कई बार खून नहीं पहुंचा पाता है जिस कारण चक्कर आते हैं। कुछ मामलों में लोग बेहोश भी हो जाते हैं।

 

तेज दिल धड़कना

 

अगर आप दिल तेज या अनियमित रूप से धड़क रहा है तो इसका मतलब है ब्लड पंप होने में दिक्कत हो रहा है। ब्लॉक हार्ट की वजह से हृदय के लिए ये काम कर पाना मुश्किल हो जाता है।

 

ये भी पढ़ें- सिर्फ शराब पीने से नहीं होता फैटी लिवर, जानें कारण और बचाव

 

शरीर में दर्द

 

कई बार ब्लॉक्ड आर्टरीज की वजह से दर्द सीने में नहीं होता है। ये दर्द शरीर के अन्य हिस्सों जैसे कंधे, गर्दन, हाथ, जबड़े और पीठ में होता है। आमतौर में ये दर्द आपको शरीर के लेफ्ट साइड में होता है।

 

पसीना आना

 

बिना किसी तारण के पसीना आना लक्षण है कि आपके हार्ट पर दबाव पड़ रहा है। ये दबाव किसी भी कारण से हो सकता है। अगर आपको अपने शरीर में ये लक्षण दिखते हैं तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें। लक्षणों के बारे में जल्द पता करके आप अपने लाइफस्टाइल में बदलाव कर सकते हैं जिससे आपके हार्ट हेल्दी रहेगा।

 

Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। खबरगांव इसकी पुष्टि नहीं करता है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।

Related Topic:#Health

और पढ़ें