logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सेहत के लिए हानिकारक है ये फूड कॉम्बिनेशन, बढ़ेगा बीमारियों का खतरा

हम कुछ ऐसी चीजों को साथ में खा लेते हैं जिसका असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। ये गलत फूड कॉम्बिनेशन आपके लिवर और किडनी को प्रभावित कर सकते हैं।

wrong food combination image generated by ai

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार लेना चाहिए। हम क्या खा रहे हैं? जितना जरूरी है। उतना ही यह भी जरूरी है कि किस चीज के साथ खा रहे हैं। क्या आप जानते हैं गलत फूड कॉम्बिनेशन खाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है। इस वजह से आपको पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। गलत फूड कॉम्बिनेशन को लेने से शरीर को क्या नुकसान पहुंचता है? इसके बारे में हमने पौष्टिक आहार विशेषज्ञ और न्यूट्रीप्लस की डायरेक्टर डॉक्टर अंजलि फाटक से बात की।

 

डॉक्टर अंजलि के मुताबिक आयुर्वेद में कुछ खाद्य पदार्थों को एक साथ नहीं खाने की सलाह दी गई है। इसे गलत फूड कॉम्बिनेशन कहा जाता है। जब हम बार बार गलत कॉम्बिनेशन को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो पाचन कमजोर हो सकता है। आइए जानते हैं किन गलत फूड कॉम्बिनेशन को खाने से बचना चाहिए?

 

यह भी पढ़ें: स्किन टाइप के हिसाब से चुनें ब्लश, हर किसी की नजरें आप पर टिकेंगी

इन चीजों को साथ में न खाएं

1. आयरन युक्त भोजन + चाय/कॉफी - चाय और कॉफी में मौजूद टैनिन तथा पॉलीफेनॉल नॉन-हीम आयरन (पौधों से मिलने वाला आयरन) के एब्जॉप्शन को कम कर सकता है। इसलिए आयरन युक्त भोजन के तुरंत बाद चाय या कॉफी न लें।

 

2. ग्रेपफ्रूट + कुछ दवाइयां - ग्रेपफ्रूट में ऐसे प्राकृतिक कपाउंड होते हैं जो कई दवाओं (जैसे कुछ कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवाएं, ब्लड प्रेशर की कुछ दवाएं) के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकते हैं। इससे दवा का प्रभाव बढ़ या घट सकता है। ऐसे मरीज डॉक्टर की सलाह के बिना ग्रेपफ्रूट का सेवन न करें।

 

3. कैल्शियम + आयरन सप्लीमेंट- दोनों सप्लीमेंट एक साथ लेने पर आयरन का एब्जॉप्शन कम हो सकता है। इनके बीच कम से कम 2 घंटे का अंतर रखें।

 

4. अत्यधिक नमक + प्रोसेस्ड फूड- दोनों मिलकर शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ाते हैं, जिससे हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और किडनी पर दबाव बढ़ सकता है।

 

5. शुगर वाली ड्रिंक्स + हाई-फैट फास्ट फूड- यह कॉम्बिनेशन अत्यधिक कैलोरी, शुगर और फैट को बढ़ावा देता है, जिससे मोटापा, फैटी लिवर और इंसुलिन रेजिस्टेंस का खतरा बढ़ता है।

 

6. हाई-प्रोटीन डाइट + कम पानी-  अधिक प्रोटीन लेने के साथ पर्याप्त पानी न पीने पर कब्ज, डिहाइड्रेशन और किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है, विशेषकर पहले से किडनी रोग वाले लोगों में।

 

7. अधिक शराब + ज्यादा फैट वाला भोजन- यह कॉम्बिनेशन रक्त में ट्राइग्लिसराइड बढ़ा सकता है और पैंक्रियाज पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है।

गलत फूड कॉम्बिनेशन के उदाहरण

  • मछली + दूध – आयुर्वेद में इसे सबसे गलत फूड कॉम्बिनेशन माना गया है।
  • दूध + खट्टे फल (संतरा, मौसंबी, नींबू आदि)
  • दूध + नमक (जैसे नमकीन दूध आधारित व्यंजन)
  • दूध + मूली
  • दूध + करेला
  • दूध + कुल्थी
  • दूध + खट्टा दही
  • शहद + घी समान मात्रा में
  • शहद को गर्म करना या बहुत गर्म भोजन/पानी में मिलाना
  • दही को रात में खाना, विशेषकर बिना काली मिर्च, सौंठ या अन्य उपयुक्त मसालों के
  • फलों के साथ भारी भोजन, विशेषकर भोजन के तुरंत बाद
  • तरबूज को अन्य भोजन के साथ खाना, क्योंकि आयुर्वेद इसे अलग से खाने की सलाह देता है।
  • गर्म भोजन के साथ बर्फ जैसा ठंडा पानी, क्योंकि इससे पाचन तंत्र प्रभावित हो सकती है।

Related Topic:#Health News

और पढ़ें