गर्मी के मौसम में लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इस मौसम में हेल्दी चीजों का सेवन करें। इस मौसम में हाइड्रेटेड और रिफ्रेशिंग रहना है तो सत्तू का सेवन करना अच्छा ऑप्शन है। सत्तू की तासीर ठंडी होती है इससे शरीर में ठंडक बनी रहती है। सत्तू में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है जो गर्मी में आपके पेट को लंबे समय तक भरे रखता है। साथ ही पाचन के लिए भी अच्छा होता है।
हम में से ज्यादातर लोग जानते हैं कि सत्तू से लिट्टी या फिर पराठा बनता है। हम आपको कुछ टेस्टी डिशेज के बारे में बता रहे हैं जिसे आप झटपट बना सकते हैं। ये डिशेज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।
सत्तू का शरबत

गर्मी के मौसम में सत्तू का शरबत अक्सर हम सभी के घरों में बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए एक ग्लास में 4 चम्मच सत्तू, 1 चम्मच नींबू का रस, नमक, चुटकी भर काली मिर्च के साथ पानी मिलाए। इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके पी लें। सत्तू का शरबत आपके पेट के लिए अच्छा होता है। इसे पीने के बाद आपको रिफ्रेशिंग महसूस होता है।
ये भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बचानी है स्किन? ख्याल रखने का तरीका जान लीजिए
सत्तू का लड्डू

सत्तू का लड्डू एक हेल्दी ऑप्शन है जिसे आप आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको सत्तू पाउडर में पीसी हुई गुड़, नट्स, काजू, किशमश, इलायची पाउडर और थोड़ा सा घी मिलाना है। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर लड्डू का आकार दें।
सत्तू का चिला

आपको एक कटोरी में 6 चम्मच सत्तू, 4 चम्मच बेसन, 1 चम्मच हल्दी, नमक, 1 बारीक कटा हुआ प्याज, एक चम्मच नींबू का रस, 2 चम्मच दही और थोड़ा सा पानी मिलाकर मिश्रण तैयार कर लेना है। इसके बाद उस मिश्रण को नॉन स्टिक पैन में चिला के आकार में डालकर थोड़ा सा तेल डालकर पका लें। चीला हल्का नाश्ता होता है। गर्मी में यह नाश्ता आपके पेट के लिए भी अच्छा है।
ये भी पढ़ें- कब तक धूप में रहने से मिलेगा विटामिन D, इससे ज्यादा रहे तो होगा नुकसान
सत्तू कबाब

अगर आप कुछ चटपटा खाना चाहते हैं तो एक कप धूली मूंग को 2 घंटे पहले भिगोने को रख दें। आधा कप सोया चंक, 4 से 6 लहसुन की कलियां, 1 इंच अदरक, धनिया पत्ता को मिक्सी में डालकर पीस लें। एक बाउल में 4 चम्मच सत्तू, आधा चम्मच गरम मसाला, नमक, काली मिर्च, चुटकी भर हल्दी और धूली मूंग के मिश्रण को अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को कबाब के शेप देते हुए तेल में डीप फ्राइ कर लें।