क्रिसमस और नए साल के मौके पर लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। दिल्ली-एनसीआर के लोग ज्यादातर लोग घूमने के लिए शिमला और मनाली जाते हैं। ये दोनों जगह पास भी है और बजट फ्रेंडली भी है। आपको बता दें कि इस दोनों जगहों पर लोगों को खूब-सारा ट्रैफिक मिलता है और सुकून तो भूल जाइए। हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां पर आपको भीड़ नहीं मिलेगी और सुकून मिलेगा। आइए जानते हैं उन बजट फ्रेंडली की जगहों के बारे में।
शोजा
हिमाचल प्रदेश की सिराज घाटी में एक शांत और खूबसूरत पहाड़ी गांव शोजा है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगल और बर्फ से ढकी पहाड़ी और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर जाना चाहते हैं तो यह अच्छा ऑप्शन है।
यह भी पढ़ें- कौन से विटामिन की कमी के कारण मेंटल हेल्थ पर पड़ता है असर? डॉक्टर से समझें
इन ऑफबीट जगहों पर जाएं घूमने
चोपटा
चोपटा को मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यह पर नैनीताल और मसूरी की तरह आपको भीड़ नहीं मिलेगी। आप चोपटा में ट्रेकिंग, कैंपेनिंग कर सकते है। नए साल पर एक्सप्लोर करने के लिए अच्छा ऑप्शन है। आप इस जगह पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ आ सकते हैं।
तीर्थन वैली
हिमाचल प्रदेश में तीर्थन वैली है। यह एक ऑफबीट डेस्टिनेशन है। यह शांत घाटी है जो पहाड़ों की गोद में बसा हुआ है। अगर आपको भीड़-भाड़ वाली जगह पसंद नहीं है तो यहां आ सकते हैं। आप यहां के गांव में रुककर प्रकृति का मजा ले सकते हैं।
स्पीति
स्पीति ऑफबीट डेस्टिनेशन है जहां पर आपको बर्फबारी देखने को मिलेगी। यह जगह अपनी सुंदरता, बौद्ध मठों और उच्चे पहाड़ों के लिए जाना जाता है। इसे लिटिल तिब्बत भी कहा जाता है। आप ट्रैक करके चंद्रताल लेक तक भी जा सकते हैं। यह माउंटने लवर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है।
यह भी पढ़ें- शरीर बन जाता है पत्थर, क्या है यह गंभीर बीमारी? जानें लक्षण और बचाव
तवांग
अरुणाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत जगह तवांग है। यहां की प्राकृतिक सौंदर्यता आपका दिल जीत लेगी। यह जगह बौद्ध कला का आध्यात्मिक केंद्र है। यहां पर आपको पर्यटकों की भीड़ नहीं मिलेगी।