logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मिनोक्सीडिल की जगह बालों में लगाएं ये चीजें, नहीं होगा साइड इफेक्ट!

झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई लोग मिनोक्सीडिल का इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है।

hair care

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

झड़ते बालों की समस्या से हर कोई परेशान है। फिर चाहें वह व्यक्ति 25 साल का हो या फिर 45 साल का है। खराब खान पान की वजह से बालों का वॉल्यूम धीरे-धीरे कम होने लगता है। लोग पतले और झड़ते बालों की समस्या से परेशान है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई लोग मिनोक्सीडिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये झड़ते बालों की समस्या को ठीक करता है।

 

क्या आप जानते हैं कि हर व्यक्ति को मिनोक्सीडिल से फायदा नहीं मिलता है। कुछ लोगों को मिनोक्सीडिल लगाने के बाद स्कैल्प में खुजली और इरिटेशन की समस्या होती है। क्या आप जानते हैं कि कई ऐसी चीजें हैं जो बालों में लगाने से फायदा पहुंचता है। आइए उन चीजों को बारे में जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: झाड़ू-पोछा और बर्तन करके रूखे हो रहे हैं हाथ? अपनाएं ये घरेलू जुगाड़

मिनोक्सीडिल की जगह लगाएं ये चीजें

कैफीन बेस्ड सीरम

 

अगर आप जानते हैं कि सुबह की कॉफी में मौजूद कैफीन बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। आप बालों को मजबूत रखने के लिए कैफीन बेस्ड सीरम का इस्तेमाल करें। कई स्टडी में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि कैफीन बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। कैफीन हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह एकदम से आपके बालों पर काम नहीं करता है लेकिन धीरे-धीरे आपको असर दिखेगा।

 

रोजमेरी ऑयल

 

कुछ सालों से रोजमेरी तेल की डिमांड बढ़ गई है। इस तेल को लगाने से बाल झड़ने की समस्या को कम किया जा सकता है। SKINmed के अध्ययन में पाया गया कि रोजमेरी बालों की ग्रोथ को बढ़ाने का काम करता है। रोजमेरी का तेल लगाने से बालों में खुजली, इरिटेशन की समस्या नहीं होती है, साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करता है। आप रोजमेरी तेल को नारियल तेल, बादाम या फिर जोजोबा ऑयल में मिलाकर लगाए।

 

यह भी पढ़ें: किराए के घर को कम खर्च में सजाना है? ये हैं 10 आसान तरीके

 

ट्रॉपिकल मेलाटोनिन

 

ट्रॉपिकल मेलाटोनिन एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है। यह हेयर फॉलिकल्स (जिसमें बाल उगते है) को नुकसान पहुंचाने से बचता है। कई त्वचा विशेषज्ञ भी इस दवाई को देते हैं। कई स्टडी में पाया गया कि मेलेटोनिन बेस्ड स्कैल्प सॉल्यूशन लगाने से बाल के झड़ने की समस्या कम हो जाती है।

 

सीताफल के बीज

 

सीताफल के बीज में कई प्रकार के पौषक तत्व पाए जात हैं लकिन इसमें फाइटोस्ट्रोरल नाम  का कंपाउड भी पाया जाता है जो 5 अल्फा रिडक्टेज एंजाइम की एक्टिविटी की कम करता है। अध्ययनों में भी यह बात सामने आई है कि सीताफल का बीज बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। 

 

बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए स्वस्थ खान पान और अच्छी नींद बेहद जरूरी है। इसके अलावा तनाव कम से कम लें। अपने बालों में किसी भी तरह का प्रोडक्ट लगाने से पहले अपने त्वचा विशेषज्ञ से जरूर बात करें।

Related Topic:#Hair Care

और पढ़ें