logo

मूड

ट्रेंडिंग:

झाड़ू-पोछा और बर्तन करके रूखे हो रहे हैं हाथ? अपनाएं ये घरेलू जुगाड़

रोजाना घर के काम करने की वजह से हाथ रूखे और बेजान दिखने लगे हैं तो अपनाइए ये 5 देसी नुस्खे जिनकी मदद से आपके हाथ पहले जैसे मुलायम और सुंदर दिखने लगेंगे।

home remedies to prevent dry hands

हाथ को मुलायम बनाने के देसी नुस्खे, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

घर के रोजाना के काम जैसे बर्तन धोना, कपड़े साफ करना और बार-बार साबुन या डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से हाथों की नमी कम होने लगती है। जिससे नतीजा यह होता है कि इससे फिर उनकी त्वचा रूखी हो जाती है और फटने लगती है। अगर आप इस परेशानी से जूझ रहें हैं तो कुछ ऐसे देसी नुस्खे मौजूद हैं जिनका उपयोग करने से आपके हाथ सॉफ्ट, शाइनी और स्मूद हो जाएंगे। इन देसी नुस्खे को इस्तेमाल करने के लिए आपको अलग से समय निकालने की कोई जरूरत नहीं है। चलते-फिरते भी आप इनका उपयोग कर सकते हैं।

 

बहुत सारी महिलाएं ऐसी होती हैं जो पार्लर में जाकर अपने हाथों का मैनीक्योर करा लेती हैं लेकिन कुछ महिलाओं के लिए हर महीनें ऐसा करना संभव नहीं होता। ऐसे में हाथ को बिना पैसे खर्च किए भी मुलायम बनाया जा सकता है। आपके किचन में ही कुछ ऐसे देसी नुस्खे मौजूद हैं जिनके इस्तेमाल से आपका हाथ रूखा और बेजान दिखने से बच सकता है। चलिए जानते हैं इन 5 देसी नुस्खों के बारे में जिनके उपयोग से आपके हाथ सुंदर और मुलायम हो जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: क्या गर्मियों में गर्म पानी से नहाना सेहत के लिए है फायदेमंद? डॉक्टर से जानिए

1. नारियल तेल से करें मसाज

नारियल तेल त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है। रात में सोने से पहले हाथों पर हल्के हाथों से 5 मिनट तक नारियल तेल की मालिश करें। इससे त्वचा की नमी बनी रहती है और रूखापन धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसके अलावा नारियल तेल त्वचा के कालेपन को भी हटाने में मदद करता है।

2. एलोवेरा जेल लगाएं

एलोवेरा में मौजूद नेचुरल गुण त्वचा को ठंडक देने के साथ उसे हाइड्रेट भी रखते हैं। ताजा एलोवेरा जेल हाथों पर 15-20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर सादे पानी से धो लें। नियमित इस्तेमाल से हाथ मुलायम महसूस होने लगेंगे।

3. शहद और दूध का पैक

एक चम्मच शहद में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर हाथों पर लगाएं। 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह मिश्रण त्वचा को पोषण देता है और उसकी नेचुरल चमक बनाए रखने में मदद करता है।

 

यह भी पढ़ें: बारिश में छत टपकने से हैं परेशान? आज ही आजमाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगी राहत

4. मलाई और हल्दी का इस्तेमाल

एक चम्मच ताजी मलाई में एक चुटकी हल्दी मिलाकर हाथों पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें। इससे त्वचा की ड्राइनेस कम होती है और हाथ नरम बने रहते हैं। मलाई सबसे ज्यादा चिकनी होती है। इसलिए यह हाथ के रूखे पन को दूर करने में काफी अच्छी मानी जाती है।

5. रात में मॉइस्चराइजर लगाकर कॉटन ग्लव्स पहनें

सोने से पहले अच्छी मात्रा में मॉइस्चराइजर या वैसलीन लगाएं और उसके बाद कॉटन के ग्लव्स पहन लें। पूरी रात त्वचा को नमी मिलती रहती है जिससे सुबह हाथ पहले से ज्यादा मुलायम महसूस होते हैं।

 

यह भी पढ़ें: ऑफिस जाने वाले लोगों को हर आधे घंटे पर क्यों करना चाहिए वॉक?

ध्यान रखने वाली बातें

  • बर्तन या कपड़े धोते समय हो सके तो रबर के ग्लव्स पहनें।
  • बहुत गर्म पानी की बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
  • हर बार हाथ धोने के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।
  • दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि त्वचा अंदर से भी हाइड्रेट रहे।
  • ज्यादा हार्ड साबुन और डिटर्जेंट के इस्तेमाल से बचे।

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें