सर्दियों में शादियों का सीजन शुरू हो जाता है। शादी सिर्फ दूल्हा और दुल्हन के लिए ही नहीं बल्कि पूरे परिवार के लिए बहुत खास समय होता है। शादी की तैयारियां लोग महीने भर से शुरू कर देते हैं। खास तौर से महिलाएं और लड़कियां शादी में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं। इसके लिए वह पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। महिलाएं अपने कपड़े से लेकर ज्वेलरी तक सब कुछ मैचिंग पहनना पसंद करती हैं।
शादियों में ट्रेडिशन आउटफिट पहना जाता है। अगर आप शादी सीजन में सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- सर्दी में पहने ये 5 ट्रेंडी जैकेट, स्टाइलिश लुक देख लोगों की टिक जाएंगी निगाहें
इन आउटफिट्स में लगेंगी बेहद स्टाइलिश
लाइट वेट साड़ी
आप शिफॉन की साड़ी पहन सकते हैं। शिफॉन की साड़ी पहनने में लाइफ वेट होती है और दिखने में बेहद स्टाइलिश लगती है। आपको इसमें तरह-तरह के प्रिंट्स और डिजाइन्स मिल जाते हैं।

फिशकिट लहंगा
अगर आप शादी में ग्लैमरस लुक चाहती हैं तो फिशकट लहंगा ट्राई कर सकती हैं। शादी, संगीत और रिसेप्शन हर फंक्शन में आप इस लहंगे को पहन सकती हैं। आप फिशकट लहंगे के साथ डिजाइनर ब्लाउज कैरी करें।
अनारकली गाउन
शादी में लोग ट्रेडिशनल आउटफिट पहनना पसंद करते हैं। आप शादी, मेहंदी और सगाई की रस्मों में अनारकली गाउन पहन सकते हैं। अनारकली गाउन के साथ हैवी ईयर रिंग्स कैरी करें और मेकअप सटल रखें।

यह भी पढ़ें- चेहरे पर पीरियड ब्लड लगाने से बढ़ता है ग्लो! जानिए क्या बोले डॉक्टर?

रेडी टू वियर साड़ी
आप शादी की रस्मों में रेडी टू वियर साड़ी पहन सकती हैं। यह दिखने में बेहद स्टाइलिश और रॉयल लुक देती है। मार्केट में आपको तरह-तरह के डिजाइन्स में साड़ी मिल जाएंगी।
गाउन
आप शादी के फंक्शन में गाउन पहन सकते हैं। गाउन पहनने में कंफर्टेबल होता है और दिखने में स्टाइलिश भी लगता है। गाउन आप किसी भी पार्टी में पहन सकते हैं।