भारतीय बाजारों में मोटापा घटाने वाली दवाई ओजेंपिक की ब्रिकी तेजी से बढ़ी हैं। इस दवाई का इस्तेमाल कई सेलेब्स भी कर चुके हैं। हालांकि GLP-1 दवाएं डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए बनाई गई थीं लेकिन लोग वजन घटाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। इन दवाओं के साइड इफेक्ट के बारे में बात करते हुए FDA ने चेतावनी जारी की है। FDA ने कहा कि Ozempic, Wegovy, Mounjaro और Zepbound जैसी दवाओं के इस्तेमाल करने से आंखों से जुड़ी बीमारी नॉन आर्टिरिटिक एंटीरियर इस्केमिक ऑप्टिक न्यूरोपैथी (NAION) होने का रिस्क बढ़ सकता है। इस बीमारी को आई स्ट्रोक (Eye Stroke) भी कहा जाता है।
FDA ने ड्रग सेफ्टी नोटिस में कहा कि ग्लूकागन लाइक पेप्टाइड-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट दवाएं बनाने वाली कंपनियों को अपने प्रोडक्ट के लेबल के वॉर्निंग एंड प्रिकॉशन सेक्शन में इस संभावित खतरे के बारे में जानकारी देनी होगी। NAION यानी आई स्ट्रोक में बिना दर्द के आंखों की रोशनी जा सकती है। आमतौर पर ऐसा एक आंख में होता है। कुछ मामलों में आंखों की रोशनी को हुआ नुकसान हमेशा के लिए रह सकता है।
यह भी पढ़ें: हार्ट फेलियर के मरीजों की जिंदगी बेहतर बना सकता है योग, स्टडी में खुलासा
क्या होता है आई स्ट्रोक?
आई स्ट्रोक एक ऐसी बीमारी है जिसमें ऑप्टिक नर्व तक खून का प्रवाह कम हो जाता है। यही नस आंखों से मिलने वाली तस्वीर और दूसरे विजुअल्स को दिमाग तक पहुंचाती है। कुछ मामलों में इसमें खून की नस ब्लॉक होने की समस्या भी शामिल हो सकती है। आप्टिक नर्व का आंखों की रोशनी में महत्वपूर्ण योगदान है। यह आंखों की दूसरी बीमारी से बिल्कुल अलग है। NAION में किसी प्रकार का कोई दर्द नहीं होता है। मरीज को अचानक एक आंख से धुंधला दिखाई देने लगता है या नजर कमजोर हो जाती है। कई बार सुबह सोकर उठते ही पता चलता है। यह एक रेयर बीमारी है। रिकॉर्ड के मुताबिक हर साल 100, 000 में से एक या दो व्यक्ति को यह बीमारी होती है।
आई स्ट्रोक के लक्षण
आई स्ट्रोक के लक्षण में दर्द शामिल नहीं है। सबसे पहला और जरूरी लक्षण है कि एकदम से आंखों की रोशनी चले जाना या नजर का कमजोर होना।
- आंखों के सामने कुछ तैरता हुआ दिखना (फ्लोटर्स) और चमक दिखाई देना( फ्लैशेस)
- धुंधला दिखना
- आंंखों में अंधेरा छा जाना
- दृष्टि में ऐसे बदलाव जो शुरुआत में कम होते हैं लेकिन समय के साथ स्थिति और खराब हो जाती है।
आई स्ट्रोक का कारण?
आंखों का स्ट्रोक तब होता है जब आपकी रेटिना तक खून का बहाव रुक जाता है। यह ब्लॉकेज प्लाक और संक्रमण के कारण हो सकता है जो शरीर के किसी अन्य हिस्से से टूटकर वहां तक पहुंच जाती है। इस तरह की रुकवाट को एम्बोलिज्म कहा जाता है। ये ब्लॉकेज खून के गाढ़ा होने और उसके थक्के बनने की वजह से भी हो सकता है। इस ब्लॉकेज को थ्रॉम्बोसिस कहा जाता है। इन ब्लॉकेज की वजह से लिक्विड फ्लो करने लगता है और आंखों पर दबाव बढ़ सकता है। यह दबाव आप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचा सकता है।
बचाव का तरीका
- पौष्टिक भोजन खाएं और रोजाना एक्सरसाइज करें।
- अगर डायबिटीज है तो नियमित रूप से शुगर की जांच कराएं।
- ब्लड प्रेशर, ब्लड कोलेस्ट्रॉल और आंखों के प्रेशर के लेवल को नियमित रखें।
- अपने आंखों के डॉक्टर से लगातार चेकअप करवाते रहें।
- धूम्रपान छोड़ें।
FDA ने स्टडी में क्या पाया?
2024 में JAMA Ophthalmology में एक स्टडी पब्लिश हुई थी जिसमें बताया गया था कि सेमाग्लूटाइड दवा लेने वाले मरीजों में आंखों की बीमारी NAION कही गई। हालांकि इस स्टडी में कुछ कमियां थीं। इसके बाद FDA ने इस पर दोबारा से रिसर्च करने का फैसला लिया। इस स्टडी में 1,34,253 लोगों को शामिल किया गया था। इसमें 78, 217 मरीज GLP-1 दवा ले रहे थे और 56, 036 मरीज प्लेसबो या अन्य शुगर की दवा ले रहे थे। टेस्ट में पाया गया है कि जीएलपी 1 दवा लेने वाले 15 मरीजों में NAION की पुष्टि हुई। यह आंकड़े चिंता का विषय है। यह एक दुर्लभ बीमारी है जिसमें एकदम से आंखों की रोशनी चली जाती है।