बॉलीवुड इंडस्ट्री की दुनिया चकाचौंध से भरी हुई होती है। सेलेब्स को उनके लग्जीरियस लाइफस्टाइल और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जाना जाता है। ज्यादातर लोग अपने चहेते सितारे को फैशन इंस्पीरेशन मानते हैं। हम अक्सर सेलिब्रिटीज को अलग-अलग आउटफिट में देखते हैं। वे लोग जिस तरह के कपड़े पहनते हैं। उसे अफोर्ड करना आम लोगों के लिए आसान बात नहीं है।
स्टार्स को तैयार करने के लिए उनकी पूरी स्टाइलिंग टीम होती है जो उनके कपड़ों, बैग्स से लेकर जूलरी तक को मैच करती है। उसी हिसाब से उनका मेकअप होता है। हम सभी जानते हैं कि सेलेब्स अपने कपड़ों को रिपीट नहीं करते हैं। क्या आपने सोचा हैं कि जब सेलेब्स इन कपड़ों को पहन लेते हैं तो उसके बाद इनका क्यों होता है?
यह भी पढ़ें: बदलते मौसम में पहने ये फुल स्लीव स्टाइलिश कुर्ते, दिखेंगी सबसे स्टाइलिश
कपड़ों को आउसोर्स कराते हैं सेलेब्स
ज्यादातर लोगों को लगता है कि सेलेब्स इन कपड़ों को डिजाइनर्स से खरीदते हैं ताकि वे सबसे स्टाइलिश दिखें। भले ही वे इन कपड़ों को अफोर्ड कर सकते हैं। इसके बावजूद इन कपड़ों को खरीदते नहीं है। सेलेब्स की स्टाइलिंग टीम आउटफिट को सोर्स करती है। सोर्सिंग का मतलब है कि डिजाइनर किसी इवेंट या फंक्शन के लिए अपने कपड़ों को देता है। इससे डिजाइनर के कपड़ों की फ्री में पब्लिसिटी होती है। यह सोर्सिंग सिर्फ कपड़ों की ही नहीं होती है बल्कि इसके साथ जूलरी, बैग्स, फुटवेर और दूसरी एक्सेसरीज की भी होती है।
डिजाइनर्स देते हैं गिफ्ट
कई बार डिजाइनर्स अपने खुशी से सेलेब्स को कपड़े गिफ्ट करते हैं। इसके अलावा जब वह कुछ नया लॉन्च करते हैं तो भी सेलेब्स को अपना कलेक्शन गिफ्ट करते हैं। यह एक तरह की इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग है। मशहूर डिजाइर्स कपड़े को गिफ्ट करते हैं तो सेलेब्स से उनकी अच्छी दोस्ती भी होती है। कई बार सेलिब्रिटी को कपड़ा बहुत पसंद आता है तो वे उस कपड़े को खरीद लेते हैं।
यह भी पढ़ें: बिना सोचे-समझें न लें वजन घटाने की GLP-1 ड्रग, डॉक्टर से जानें खतरा
चैरिटी में बेचा जाता है
कई सेलेब्स के कॉस्ट्यूम को चैरिटी के काम के लिए ऑक्शन में रखा जाता है। इस ऑक्शन से जो पैसे आते हैं उसे दान में दिया जाता है। सलमान और शाहरुख जैसे अपने पहने हुए कपड़ों और जूतों को चैरिटी में कभी-कभी दान कर देते हैं। फिल्म 'रोबोट' में ऐश्वर्या और रजनीकांत के कॉस्ट्यून को भी ऑक्शन में बेचा गया था। इसके अलावा कपड़ों को रिडिजाइन करके भी इस्तेमाल किया जाता है।