पानी हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी है। इसमें कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इस समय देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी की वजह से लोगों का बुरा हाल है। इस मौसम में एक बार को खाना न खाए चल सकता है लेकिन पानी के बिना नहीं रह सकते हैं। इस मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। पानी नहीं पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
इस मौसम में अधिक पसीना आता है जिसकी वजह से शरीर से ज्यादा मात्रा में पानी निकलता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहे। ज्यादातर लोग प्यास लगने पर ही पानी पीते हैं तब तक शरीर डिहाइड्रेटेड हो चुका होता है। डिहाइड्रेशन की वजह से हीट स्ट्रोक, हीट एग्जॉशन, सिरदर्द समेत अन्य समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं डिहाइड्रेशन के लक्षण क्या है और इससे कैसे बच सकते हैं?
यह भी पढ़ें: क्या सिर पर गीला कपड़ा या दुपट्टा रखना हीट वेव से बचा सकता है?
डिहाइड्रेशन के लक्षण क्या है?
डिहाइ्रेशन की समस्या होने पर शरीर को रिहाइड्रेट किया जा सकता है। इसमें कोई चिंता की बात नहीं लेकिन अगर डिहाइड्रेशन की समस्या गंभीर हो जाए तो जान पर भी खतरा हो सकता है। इसलिए इसके लक्षणों को नजर अंदाज न करें।
- रूखापन- सूखे चिपचिपे होंठ, सूखा मुंह और सांस से दुर्गंध आना।
- रंग से पहचानें- पानी की कमी की वजह से पेशाब अधिक पीला और कम मात्रा में होता है।
- धंसी हुई आंखें
- त्वचा में नमी की कमी
- सिर में तेज से गर्द
- ध्यान लगाने में कमी, चिड़चिड़ापन, थकान
कितनी मात्रा में पानी पीना चाहिए?
हर व्यक्ति का शरीर अलग है। आमतौर पर महिलाओं को 2.5 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। वहीं पुरुषों को 3 से 3.5 लीटर रोजाना पानी पीना चाहिए। खासतौर से बच्चों को समझ नहीं आता है कि उन्हें कितना पानी पीना है? गर्मी के मौसम में उनकी सेहत पर खास ध्यान दें।
यह भी पढ़ें: गर्मी में इलेक्ट्रोलाइट की कमी को हल्के में न लें, जाना पड़ सकता है अस्पताल
पानी पीने के फायदे
- दिल के लिए फायदेमंद- पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन नियंत्रित रहता है। पानी की कमी की वजह से शरीर में अधिक थकान महसूस होती है।
- पाचन तंत्र को बेहतर करता- खाने को पचाने के लिए पानी बहुत जरूरी है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीने से कब्ज की समस्या हो सकती है। इस अलावा पेट फूलना, गैस और दर्द की समस्याएं हो सकती हैं।
- मुंह के ड्राइनेस को कम करता है- गर्मी के मौसम में ड्राइनेस की समस्या सबसे ज्यादा होती है। इस मौसम में मुंह को ड्राइनेस से बचाने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी पीते रहना चाहिए।
- मांस पेशियों के लिए अच्छा होता- पानी की कमी की वजह से मांसपेशियों में थकान महसूस हो सकती है इसलिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है।