महिलाएं अपनी त्वचा का खास ख्याल रखती हैं। वे किसी की उम्र की महिलाओं हों अपनी त्वचा को जवां और खूबसूरत रखना चाहती हैं। उम्र के बढ़ने के साथ-साथ त्वचा संबंधी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। उम्र के साथ झुर्रियों की समस्या आम हो जाती हैं। झुर्रियां को कम करने के लिए लोग सीरम का इस्तेमाल करते हैं।
कुछ लोग अपनी त्वचा को लंबे समय तक जवां रखने के लिए बोटोक्स और फिलर्स का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप बोटोक्स नहीं करवाना चाहते हैं त्वचा की चमक बढ़ाने के लिए कुछ लोग फेस टेपिंग का इस्तेमाल करते हैं। फेस टेपिंग तकनीक पिछले कुछ समय से काफी ट्रेंड में है। फेस टेपिंग को बोटोक्स के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: छोटे शहरों के लोगों को क्यों चाहिए मेट्रो सिटी वाले पार्टनर? वजह समझिए
फेस टेपिंग क्या होता है?
फेस टेपिंग का इस्तेमाल त्वचा को सख्त करने के लिए किया जाता है। इसमें व्यक्ति त्वचा की झुर्रियों को छिपाने के लिए उन हिस्सों पर टेप चिपकता है जहां पर महीन रेखाएं सबसे ज्यादा नजर आती है। टेप हटाने के बाद कुछ समय के लिए त्वचा उभरा हुआ, टाइट और जवान दिखता है। इसके लिए आपको सर्जरी या इंजेक्शन लगवाने की जरूरत नहीं होती है।

इस तकनीक के जरिए झुर्रियां को कुछ समय के लिए छिपाया जा सकता है। हालांकि इसके जरिए झुर्रियों को कम नहीं किया जा सकता है। झुर्रियों को कम करने के लिए सही स्किन केयर, लाइफस्टाइल और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। सोशल मीडिया की वजह से फेस टेपिंग का चलन है।
यह भी पढ़ें: 'मर्द हूं, मैं कमाऊंगा,' पुराना ट्रेंड, अब 87% लोग पत्नी की ज्यादा कमाई से खुश
क्या बोटोक्स से तुलना करना सही?
दिल्ली के The Esthetic Clinics की त्वचा चिकित्सक डॉक्टर रिंकी कपूर के मुताबिक बोटोक्स एक स्किन ट्रीटमेंट है जिसकी मदद से झुर्रियों को कम किया जाता है। बोटोक्स को त्वचा विशेषज्ञ से ही करवाना चाहिए। इस प्रक्रिया की मदद से झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करता है। त्वचा विशेषज्ञ के मुताबिक फेस टेपिंग झुर्रियों को हटाने का सही तरीका नहीं है। इससे चेहरा थोड़ा टाइट और उठा हुआ लगता है। यह कोई स्थायी इलाज नहीं है। इसके अलावा जिन लोगों की सेंसिटिव स्किन है उन्हें दिक्कत हो सकती है। कई त्वचा विशेषज्ञ रातभर त्वचा पर टेप लगाने की सलाह नहीं दी जाती है।