logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मर्द हूं, मैं कमाऊंगा,' पुराना ट्रेंड, अब 87% लोग पत्नी की ज्यादा कमाई से खुश

ऐसे पहले माना जाता था कि पुरुष ही परिवार के लिए कमाएगा लेकिन अब यह चलन बदल रहा है। पुरुष और महिला दोनों साथ मिलकर घर चलाना चाहते हैं।

Couple

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शादी को लेकर लोगों की सोच काफी बदली है। पहले के समय में माता-पिता जिसके साथ आपका रिश्ता तय कर देते थे उसकी के साथ शादी होती थी। बच्चों के पास बहुत ज्यादा सवाल-जवाब करने का हक नहीं होता था। खासतौर से बीते एक दशक में शादी को लेकर काफी चीजें बदल गए है। आज के समय में आप अपना पार्टनर चुन सकते हैं। पहले तलाक को कलंक माना जाता था लेकिन इसे अब सामान्य बात समझा जाता है। आने वाले समय में चीजें और ज्यादा बदल जाएंगी।

 

जीवनसाथी ने हाल ही में अपनी स्टडी 'मॉर्डन मैचमेकिंग रिपोर्ट 2026' की रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। इस स्टडी में 2016 से लेकर 2025 तक का डेटा लिया गया है। स्टडी में बताया गया है कि पिछले 10 सालों में शादी को लेकर भारतीयों की सोच में क्या बदलाव आया है? और आगे क्या  बदलाव देखने को मिल सकते हैं?

 

यह भी पढ़ें: तलाक अब 'कलंक' नहीं, दूसरी शादी का बढ़ा ट्रेंड, हर 6 में से 1 कपल खुशहाल

मर्द ही कमाएगा वाला ट्रेंड हुआ पुराना

पहले माना जाता था कि शादी के बाद घर को चलाने की जिम्मेदारी पुरुष की है। वहीं पत्नी और बच्चों का पालन-पोषण करेगा। उसे ही बाहर जाकर कमाना है। साथ ही पुरुष यह भी नहीं चाहते थे कि उनकी पत्नियां उनसे ज्यादा कमाएं। हालांकि अब यह सोच बदलती हुई नजर आ रही है। स्टडी में दावा किया गया है अब पुरुष इस बात में सहज है कि उनकी पत्नी उनसे ज्यादा कमाएं। आज के बदलते दौर में पुरुषों भी समझते हैं कि महंगाई बढ़ गई है। सिर्फ एक व्यक्ति से घर नहीं चल सकता है।

 

42% लोगों का मानना है कि दोनों पार्टनर्स का घर के खर्च में योगदान देना चाहिए। 50% लोगों का कहना है कि यह उनकी स्थिति पर निर्भर करता है। सिर्फ 8% लोगों का मानना है कि एक सदस्य को कमाना चाहिए और दूसरे को घर पर रहकर परिवार चलाना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: करियर, आजादी या डर..., जल्दी शादी से बच क्यों रहे हैं लोग?

क्या पत्नी के ज्यादा कमाने से खुश है लोग?

पुरुषों से पूछा गया कि क्या आप अपने से ज्यादा पैसे कमाने वाली लड़की से शादी करेंगे? 87% पुरुषों का कहना है कि उन्हें इस बात से दिक्कत नहीं है कि उनकी पत्नी ज्यादा कमा रही हैं। जब महिलाओं से पूछा गया कि क्या वे अपने से कम पैसे कमाने वाले पुरुष से शादी करेंगी। 15% महिलाओं का कहना है कि वे अपने से कम आय वाले पुरुष से शादी करने को तैयार है।

 

विशेषज्ञों का कहना हैं पहले माना जाता था कि पुरुष ही कमाएगा लेकिन अब इस चीज में बदलाव देखने को मिल रहा है। परिवार चलाने के लिए दोनों लोगों का कमाना बहुत जरूरी है। ताकि उन्हें अच्छा लाइफस्टाइल मिलें। साथ ही बच्चों को भी बेहतर भविष्य मिलेगा।

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें