logo

ट्रेंडिंग:

क्या है आइस फेशियल? त्वचा की चमक के लिए कितनी असरदार?

पिछले कुछ समय से आइस फेशियल की काफी चर्चा हो रही है। यह फेशियल चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिससे त्वचा ग्लोइंग और खूबसूरत लगती है।

ice Facial Skincare

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Freepik)

सेहत के साथ- साथ त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी होती है। त्वचा को ग्लोइंग और जवान रखने के लिए लोग कई विभिन्न प्रकार की क्रीम्स का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग घरेलू उपायों का इस्तेमाल करते हैं। उनका मानना है कि घरेलू उपाय से त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स लगाने से स्किन ड्राई और सेंसिटिव हो सकती हैं। क्या आप जानते हैं कि त्वचा को ग्लोइंग और दमकती हुई रखने के लिए बर्फ का इस्तेमाल किया जाता है।

 

आपने कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को देखा होगा कि वह अपना मुंह बर्फ वाली पानी में डिप करती हैं और कुछ सेकंड के लिए रुकती हैं। इस प्रक्रिया को करीब 4 से 5 बार करें। ऐसा करने से त्वचा ग्लोइंग और दमकती हुई नजर आती हैं। यह स्किन केयर रूटीन काफी पॉपुलर है। इसके अलावा कुछ लोग चेहरे पर हल्के हाथों से बर्फ से मसाज करते हैं। इस प्रक्रिया को आइस फेशियल कहा जाता है। यह फेसियल सिर्फ आपकी त्वचा को ग्लोइंग ही नहीं बनाता बल्कि कई स्किन से जुड़ी परेशानियों को भी ठीक करता है।

 

यह भी पढ़ें- बुढ़ापे में भी नहीं होगा डिमेंशिया, बस हर दिन चलें, सामने आई नई स्टडी

आइस फेशियल के फायदे

चेहरे की सूजन को कम करता है- अगर आपकी आंखों और चेहरे पर सूजन रहती है तो बर्फ का इस्तेमाल करें। American Academy of Ophthalmology के मुताबिक, आंखों के नीचे आई सूजन को कम करने के लिए बर्फ को हल्के हाथों से रगड़े। हालांकि यह प्रक्रिया कितनी असरदार है इसका कोई सबूत नहीं है।

 

 

ब्लड सर्कुलेशन होता है बेहतर- बर्फ को चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। साथ ही त्वचा फ्रेश नजर आती है। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने की वजह से चेहरा ग्लोइंग और खूबसूरत नजर आता है।

 

झुर्रियों को कम करता है- अगर आप त्वचा को जवां रखना चाहते हैं बर्फ का पानी एक अच्छा ऑप्शन है। बर्फ आपकी त्वचा में कसावट लाने का काम करता है और चमकदार बनाए रखता है।

 

ग्लो बढ़ता है- आप त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए बर्फ से चेहरे पर रात को सोने से पहले हल्के हाथों से मसाज करें। यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के साथ साथ ब्राइट भी बनाता है।

 

यह भी पढ़ें- 40 की उम्र दिखेंगी 25 की, त्वचा का ऐसे रखें ख्याल, अपनाएं यह टिप्स

बर्फ लगाने का सही तरीका क्या है?

बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि बर्फ को सीधे चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए होता है। ऐसा करना त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आपको बर्फ के टुकड़ों को किसी सूती के कपड़े में बांधकर रखना है और हल्के हाथों से त्वचा पर मसाज करें। आपको इस प्रक्रिया को एक से दो मिनट तक करना है। जरूरत से ज्यादा बर्फ लगाना त्वचा के लिए नुकसानदायक होता है। अगर आपको चेहरे पर बर्फ लगाने के बाद खुजली, जलन या कोई अन्य समस्या होती हैं तो तुरंत डॉक्टर के की सलाह लें।

 

 

 

Related Topic:#Skin Care

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap