logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नो शेव नवंबर: दाढ़ी नहीं बनाने का लिया है चैलेंज? इसके पीछे की असली वजह तो जानिए

नवंबर महीने में लोग दाढ़ी और बाल नहीं कटवाते हैं। इस महीने को नो शेव नंवबर के नाम से जाना जाता है।

no shave november

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नवंबर महीने में आपने अक्सर सुना होगा कि लोग अपनी दाढ़ी नहीं कटवाते हैं। इस महीने को नो शेव नवंबर कहा जाता है। हर साल नवंबर के पहले दिन सोशल मीडिया पर नो शेव नवंबर ट्रेंड करता है। कई लोग फैशन के चक्कर में इस महीने में दाढ़ी नहीं कटवाते हैं लेकिन बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं। आइए जानते हैं क्या होता है नो शेव नवंबर?

 

नो शेव नवंबर एक प्रकार का जागरूकता अभियान है जिसमें प्रोस्टेट कैंसर के बारे में जागरूक किया जाता है। यह अभियान करीब एक महीने तक चलता है। इस अभियान में शामिल होने वाले लोग एक महीने तक अपनी दाढ़ी या बाल नहीं कटवाते हैं। बाल कटवाने और दाढ़ी बनवाने में जो पैसा खर्च होता है उसे जमा करके कैंसर पीड़ित के लिए फंड जमा करते हैं। इस अभियान के जरिए सिर्फ जागरूकता नहीं बढ़ाते बल्कि कैंसर पीड़ितों का साथ भी देते हैं।

 

यह भी पढ़ें- फिट दिखने वाले लोगों को क्यों रहता है हार्ट अटैक का खतरा? जानें गलतियां

कब हुई नो शेव नवंबर की शुरुआत?

इस अभियान की शुरुआत साल 2009 में हुई थी। 2009 में अमेरिकी गैर संस्कारी संगठन मैथ्यू हिल फाउंडेशन ने इस अभियान की शुरुआत की थी। अभियान का उद्देश्य कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ना है। इस अभियान के जरिए इकट्ठा धनराशि विभिन्न संस्थानों को दी जाती है जो कैंसर के इलाज, रोकथाम और जागरूकता में इस्तेमाल होती है।

क्यों नवंबर में होता है यह अभियान?

दरअसल साल 2007 में शिकागो में रहने वाले मैथ्यू हिल का कैंसर से निधन हो गया था। अपने पिता को खोने के बाद मैथ्यू के आठ बच्चों ने उनके लिए कुछ अलग करने का फैसला लिया। इसीलिए उन्होंने इस नो शेव नवंबर अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के जरिए हर साल मैथ्यू को याद किया जा सके।

 

यह भी पढ़ें- हेल्दी लाइफस्टाइल कैसे कम कर सकती है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा?

क्या होता है प्रोस्टेट कैंसर?

प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में पाया जाने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है। यह कैंसर प्रोस्टेट ग्लैंड में होता है। यह कैंसर आमतौर पर 50 की उम्र के बाद होता है। अगर इसके बारे में शुरुआत में पता चला जाए तो प्रोस्टेट कैंसर का इलाज मुमकिन है। जब यह कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों और हड्डियों में पहुंच जाता है तो उसका इलाज मुश्किल होता है।

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें