logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या होता है जीरो स्टेज ब्रेस्ट कैंसर जिसके बारे में नहीं जानते हैं लोग?

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर सबसे आम होता है। हर साल लाखों लोग इस कैंसर की चपेट में आते हैं। क्या आप जानते हैं जीरो स्टेज ब्रेस्ट कैंसर भी होता है?

breast cancer

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo credit: freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कैंसर एक गंभीर बीमारी है जिसमें सर्वाइल रेट बहुत कम होता है। अगर शुरुआती स्टेज में कैंसर के बारे में पता चल गया तो बचने का चांस बढ़ जाता है। भारत में हर साल लाखों लोग कैंसर से मरते हैं। ICMR की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कैंसर मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। 2045 तक यह मामले तेजी से बढ़ेंगे।

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक भारत में हर साल 1.92 से 2.16 लाख तक नए केस आते हैं। कैंसर के अलग-अलग स्टेज होते हैं। आमतौर पर लोगों को तीसरे या चौथे स्टेज पर इस गंभीर बीमारी के बारे में पता चलता है। क्या आप जानते हैं कि जीरो स्टेज कैंसर भी होता है? लोगों को लगता है कि यह कैंसर की उस स्टेज को कहते हैं जिसमें लक्षण नहीं होते हैं लेकिन यह सच नहीं है। जीरो स्टेज में कभी कभी लक्षण दिखते हैं तो कभी नजर नहीं आते हैं।

 

यह भी पढ़ें: AI चैटबॉट से सलाह मांग रहे नई पीढ़ी के बच्चे, माता-पिता कैसे मदद करें?

क्या होता है जीरो स्टेज ब्रेस्ट कैंसर?

नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के मुताबिक, डक्टल कार्सिनोमा इन सिटू (DCIS) को कैंसर नहीं माना जाता है लेकिन इसे प्री कैंसर माना जा सकता है। इसे नॉन इनवेसिव ब्रेस्ट कैंसर या स्टेज जीरो ब्रेस्ट कैंसर भी कहा जाता है। इस स्टेज में मिल्क डक्टस से फैलकर स्तन या शरीर के अन्य हिस्सों तक पहुंचने और एक इनवेसिव कैंसर में बदलने की संभावना होती है। 

 

अगर इसी स्टेज में ही इलाज शुरू हो जाए तो ट्यूमर कंट्रोल करना आसान होता है। इस समय में कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में फैला नहीं होता है। ऐसे में मरीज को कीमोथेरेपी और रेडिएशन के जरिए बचाया जा सकता है।

जीरो स्टेज ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण?

स्टेज जीरो ब्रेस्ट कैंसर में कोई लक्षण नहीं दिखाई देता है। इसका पता मैमोग्राम या कोई अन्य इमेजिंग टेस्ट में ही पता लगाया जाता है। अगर लक्षण दिख रहे हैं तो ब्रेस्ट में लंप, निप्पल से डिस्चार्ज जिसमें खून आना भी शामिल है।

 

यह भी पढ़ें: नवरात्रि में नहीं खरीदनी पड़ेगी गरबा ड्रेस, पुरानी साड़ी से बनाएं डिजाइनर लहंगा

इन टेस्ट के जरिए कैंसर की करें पहचान

मैमोग्राम, ब्रेस्ट अल्ट्रासाउंड और बायोप्सी के जरिए पता किया जा सकता है। डॉक्टर मरीज की स्थिति को देखते हुए इलाज का सुझाव देता है। अगर आपको कोई भी लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत से डॉक्टर से जांच करवाएं। अगर आपके घर में ब्रेस्ट कैंसर की हिस्ट्री है तब रेगुलर चेकअप करवाते रहे।

Related Topic:#Cancer

और पढ़ें