logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नवरात्रि में नहीं खरीदनी पड़ेगी गरबा ड्रेस, पुरानी साड़ी से बनाएं डिजाइनर लहंगा

नवरात्रि त्योहार में लोग गरबा खेलकर उत्सव मनाते हैं। अगर आप भी गरबा में महंगे कपड़े पहनने पर होने वाले फिजूलखर्च से बचना चाहते हैं, तो जानिए पुरानी साड़ी से लहंगा कैसे बनाएं।

lehenga

लहंगा, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नवरात्रि का त्योहार जहां खुशियों और उत्सव का त्योहार होता है, वहीं लाखों लोग गरबा और डांडिया खेलकर उत्सव मनाते हैं। गरबा जितना उत्सव और हंसी-खुशी से भरा रहता है, उतना ही लड़कियों की जेब पर भी असर डालता है, क्योंकि लड़कियों के लिए जितना खास गरबा है, उतना ही खास गरबा लुक भी है। बेस्ट लुक के चक्कर में लड़कियां महंगी ड्रेस पहन लेती हैं, जिन्हें वे सिर्फ नवरात्रि में पहन पाती हैं। इसके बाद ये लहंगे पूरे साल किसी दूसरे इवेंट में नहीं पहन पातीं। ऐसे में पैसे बचाने के लिए लड़कियों को पैसे बचाने का यह खास तरीका जानना चाहिए।

 

10 अक्टूबर से गरबा का त्योहार शुरू हो चुका है, जिसमें सभी लड़कियां घेरदार लहंगा पहनती हैं। अगर आपके पास लहंगा न हो, तो आपको महंगा लहंगा खरीदने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको सिर्फ अपनी मां की पुरानी साड़ियों की जरूरत है, जिनसे आप सुंदर घेरदार लहंगा-चोली बना सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें: त्योहारों के लिए स्किनकेयर रूटीन: शारदीय नवरात्रि में कैसे पाएं ग्लोइंग स्किन?

कैसे बनाएं साड़ी का लहंगा?

 

2 या 3 साड़ियां लें- साड़ी से लहंगा बनाने के लिए सिर्फ एक साड़ी नहीं, बल्कि 2 या 3 अलग-अलग साड़ियां लेनी चाहिए। साड़ियों के रंग ऐसे चुनें, जिनका कलर कॉम्बिनेशन आपको अच्छा लगे।

 

साड़ी काटें-लहंगे की कली के आकार में साड़ियों के कपड़े को एक-एक करके काट लें। इसके बाद सिलाई मशीन की मदद से लहंगे की एक-एक कली को सिल लें। कलियों को सिलने के बाद कमर पर डोरी या इलास्टिक लगाएं।

 

lahenga

 

यह भी पढ़ें: Gen Z के लिए Manifestation नया ट्रेंड, धर्मग्रंथों में क्या लिखा है?

 

लहंगे को सजाएं- लहंगा सिलने के बाद आप उस पर रंग-बिरंगी बॉर्डर लगा सकती हैं, जो लहंगे के रंग से मिलती-जुलती हो। इसके अलावा, आप लहंगे पर छोटे-छोटे शीशे भी लगा सकती हैं, ताकि गरबा डांस के दौरान आपका लहंगा चमके। 

चोली कैसे बनाएं?

लहंगा जिस रंग का हो, उसी रंग की चोली बनाएं। हालांकि, आप लहंगे के कंट्रास्ट कलर की चोली भी बना सकती हैं। जैसे, अगर लहंगा लाइट ब्लू रंग का है, तो आप डार्क ब्लू रंग की चोली बना सकती हैं। चोली की सिलाई करने के बाद आप उसे गोटा और मिरर वर्क से सजा सकती हैं। जिस पैटर्न में आपने लहंगे और चोली पर मिरर वर्क और लेस लगाई है, उसी प्रकार दुपट्टे के बॉर्डर पर भी लेस लगाएं। लहंगे के डिजाइन के साथ-साथ अपने मेकअप का भी ध्यान रखें।


और पढ़ें